03फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : ICC T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रही है। टूर्नामेंट से पहले टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं और 2 फरवरी से वॉर्म-अप मैचों का दौर शुरू हो चुका है। इस बार T20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैचों में इंडिया A और श्रीलंका A टीम शिरकत कर रही है। अब सवाल उठता है कि T20 वर्ल्ड कप से पहले खेले जा रहे वॉर्म-अप मैचों में ये दोनों टीमें क्यों शिरकत कर रही है। दरअसल, इस फैसले की वजह यह है कि टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं 20 टीमों में से सिर्फ दो टीमें ऐसी हैं जो कोई भी आधिकारिक वॉर्म-अप मैच नहीं खेल रहीं।
क्यों वॉर्म-अप नहीं खेल रहीं इंग्लैंड-श्रीलंका की सीनियर टीमें?
बता दें, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें T20 वर्ल्ड कप से पहले किसी भी आधिकारिक वॉर्म-अप मैच का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि दोनों ही टीमें इस समय तीन मैचों की T20I सीरीज खेल रही हैं, जिसका आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को होना है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को करेंगी। इंग्लैंड का मुकाबला नेपाल से है जबकि श्रीलंका अपना पहला मैच आयरलैंड से खेलेगी। इंग्लैंड का पहला वर्ल्ड कप मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है, ऐसे में अलग वेन्यू पर वॉर्म-अप मैच खेलने के लिए यात्रा करना भी मुश्किल है। इसी वजह से दोनों टीमों ने वॉर्म-अप मैच नहीं खेलने का फैसला किया।
बाकी 18 टीमें कम से कम एक वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं। ऐसे में सभी टीमों को अभ्यास का बराबर मौका मिले, इसके लिए ICC ने इंडिया A और श्रीलंका A को वॉर्म-अप मुकाबलों में शामिल होने की अनुमति दी है। इंडिया A ने 2 फरवरी को नवी मुंबई में USA को 38 रन से हराया। अब भारत A की अगली भिड़ंत 5 फरवरी को बेंगलुरु में नामीबिया से होगी। श्रीलंका A आज कोलंबो में ओमान के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी, जो उनका एकमात्र वॉर्म-अप मैच है।
भारत का वॉर्म-अप और पहला वर्ल्ड कप मैच
T20 वर्ल्ड कप से पहले ज्यादातर एसोसिएट देश दो वॉर्म-अप मुकाबले खेल रहे हैं, जबकि फुल-मेंबर टीमें सिर्फ एक-एक मैच में शिरकत कर रही हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को अपना इकलौता वॉर्म-अप मैच 4 फरवरी को नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना हैं। इसके बाद भारत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा।
सारांश:
इंडिया A और श्रीलंका A वॉर्म-अप मैच इसलिए खेल रही हैं ताकि दोनों टीमें बड़े टूर्नामेंट या सीरीज से पहले खिलाड़ियों की फॉर्म जांच सकें और टीम संयोजन पर काम कर सकें। इस दौरान दोनों टीमों ने सुरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए दूरी बनाई ताकि खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा बनी रहे।
