09 फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : टीवी सीरियल अनुपमा का हर एपिसोड नए ट्वि्स्ट और टर्न्स से भरा होता है। अब शो के नए एपिसोड में फिर एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा और वसुंधरा के रिश्ते में फिर दरार आने वाली है। अनुपमा, अब कोठारी हाउस की मेहमान बन चुकी है। जिस घर में हमेशा से अनुपमा की बेइज्जती होती रही है, अब उसी घर में अनुपमा को रहना पड़ रहा है। इस बीच शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। इस बार कृति के चलते अनुपमा और वसुंधरा के बीच रिश्ते बिगड़ने वाले हैं। अब तक शो में देखने को मिला का वसुंधरा का जन्मदिन मनाया जा रहा और इसी दौरान राही गिर जाती है, जिससे उसे चोट लग जाती है।
कोठारी हाउस में तमाशा
प्रेम को एक बिजनेस मीटिंग के चलते दिल्ली जाना पड़ता है और प्रेरणा भी उसके साथ चली जाती है। दूसरी तरफ, राही, अनुपमा के साथ ही रुक जाती है। अनुपमा, राही की सेवा करती है, मगर इसी बीच वसुंधरा का पारा फिर चढ़ जाता है और वह भर-भर के अनुपमा की बेइज्जती करती है। वसुंधरा अनुपमा को उसकी हालत याद दिलाती है और कहती है कि क्योंकि, उसने कभी अमीरी के मजे नहीं लिए हैं, इसलिए उसे कोठारी हाउस में अमीरी के मजे लेना चाहिए। दूसरी तरफ माही लगातार प्रेम और प्रेरणा के रिश्ते पर सवाल खड़ा करती नजर आती है।
कीर्ति की वजह से खड़ा होगा बखेड़ा
इसी बीच कहानी में कीर्ति की एंट्री होती है, जो वसुंधरा की भांजी है और बेहद गुस्सैल है। कीर्ति गुस्से में अपने पति पर हाथ उठा देती है और अब सबको अनुपमा के खिलाफ करने की कोशिश में जुटी है। लेकिन, पराग पहली बार अनुपमा का साथ देता नजर आया। वहीं, परी और राजा वापस शाह हाउस चले जाते हैं और ये पता चलते ही वसुंधरा का पारा चढ़ जाता है। वो कहती है कि दोनों कल ही यहां आए थे और अब वह वापस शाह हाउस चले गए। इस पर पराग कहता है कि किंजल को किसी काम से जाना था और वो पाखी और तोषू के भरोसे बापूजी को छोड़कर नहीं जाना चाहती थी। इसलिए उन्होंने परी और राजा को बुला लिया।
किंजल पर भड़की वसुंधरा
वसुंधरा, पराग की बात सुनकर नाराज हो जाती है और कहती है कि किंजल को हमेशा लोग कम पड़ जाते हैं और हमारे घर के बेटे को शक्कर समझकर मांग लिया। ख्याति इस पर कहती है कि हमने भी तो उनके बेटे को अपने पास रखा है। ये सुनकर वसुंधरा तुरंत कहती है कि प्रेरणा प्रेग्नेंट है, उसकी बात अलग है। कृति फिर आग में घी का काम करते हुए कहती है, हमारे घर में इतने बड़े-बूढ़े हैं, उनकी सेवा कर लेती। उन्हें चाय-नाश्ता करके पुण्य कमा लेती। बहू की मां बेटी के ससुराल में और बेटी अपने मायके में।
सारांश:
सीरियल में एक बार फिर अनुपमा और वसुंधरा के रिश्ते में तनाव बढ़ने वाला है। कृति की भड़काऊ बातें दोनों के बीच गलतफहमियाँ पैदा करेंगी, जिससे आने वाले एपिसोड्स में बड़े ड्रामे और चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे।
