09 फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) :हल्दी एक ऐसा मसाला जो सभी भारतीय घरों के रसोई में आसानी से देखने के लिए मिल जाता है। लेकिन क्या आप हल्दी के औषधीय गुणों से परिचित हैं? वैसे तो इसकी प्रसिद्धि भारत के बाहर अन्य देशों में भी समान रूप से हो गई है लेकिन आज भी लोगों की जिज्ञासा इस बात को लेकर बनी हुई है कि कैंसर में हल्दी कितनी फायदेमंद है और इसका सही तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं कैंसर में हल्दी कितनी उपयोगी साबित हो सकती है
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ) के अनुसार हल्दी के वास्तविक गुणों को जानना और उसका सही इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
हल्दी में क्या है खास?
हल्दी में मुख्य रूप से करक्यूमिन नामक तत्व मौजूद होता है। कई शोधों के बाद वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि इस करक्यूमिन में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से शरीर में किसी प्रकार की सूजन में राहत मिलता है। हल्दी के सेवन से कैंसर के दौरान कोशिकाओं को जो नुकसान होता है उसमें कमी आती है और यह हर्ब फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करता है।
कैंसर में हल्दी कैसे काम करती है?
- हल्दी में जो करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है उसके कई लाभ हैं।
- इसके सेवन से कैंसर कोशिकाओं का विकास कम हो जाता है।
- कैंसर के दौरान शरीर में सूजन की समस्या भी होती है, जिसे हल्दी कम कर सकता है।
- कीमोथेरेपी के दौरान जो हानिकारक किरणें निकलती है उसके असर को भी हल्दी कम करने में मदद कर सकता है।
- आपको यह बात विशेष रूप से समझनी होगी कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है इसलिए किसी तरह की लापरवाही ठीक नहीं है हल्दी आपके उपचार को सपोर्ट करने के लिए है न कि यह कैंसर का इलाज है इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना बहुत जरूरी है।
- हल्दी का सही इस्तेमाल कैसे करें?
- हल्दी का भरपूर लाभ उठाने के लिए आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए
- काली मिर्च के साथ
- हल्दी आप शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाए इसलिए आपको पाइपेरिन की आवश्यकता होती है। आप हल्दी को काली मिर्च के साथ मिलाकर खाते हैं तो इसके पोषक तत्व आपके शरीर द्वारा अच्छे से अवशोषित कर लिए जाते हैं।
- वसा के साथ खाएं
- हल्दी वसा के साथ आसानी से घुल मिल जाता है, जिसे विज्ञान की भाषा में फैट-सॉल्युबल भी कहते हैं। इसलिए आप इसके भरपूर लाभ के लिए हल्दी को घी, नारियल तेल या दूध के साथ भी पी सकते हैं।
सारांश:
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसका सही और नियमित इस्तेमाल जैसे दूध, काढ़ा या भोजन में मिलाकर शरीर को अधिक लाभ पहुँचाता है। हालांकि, इसे चिकित्सक की सलाह के साथ ही अपनाना सुरक्षित होता है।
