09 फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : अल्कोहल का असर लिवर पर सबसे ज्यादा होता है। ज्यादा शराब पीने से लिवर पर स्कार होने लगते हैं। ये लिवर के ऊपर घाव जैसे बन जाते हैं जिससे लिवर सिरोसिस और लंबे समय में लिवर फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। भले ही आप कभी-कभी या कम मात्रा में शराब का सेवन करते हों, लेकिन ये लिवर के लिए हानिकारक ही है। इंस्टाग्राम पर डॉक्टर अर्पित सैनी ने बताया कि अगर शरीर में ये तीन लक्षण दिखाई दें तो समझ लें कि शराब लिवर पर बुरा असर डाल रही है और इसे तुरंत छोड़ देना ही आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।

सुबह उठकर भारीपन महसूस होना- अगर आपने रात में थोड़ी सी भी शराब पी हो और सुबह उठकर आपका सिर भारी है। एनर्जी एकदम लो महसूस हो रही है। किसी भी काम को करने का मन नहीं हो रहा है। उल्टी और उबकाई जैसी महसूस होना। शरीर में दर्द और शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है, तो ये ठीक नहीं है। अगर ये लक्षण आपको महसूस हो रहे हैं तो ये अर्ली लिवर फेलियर के लक्षण हैं। इसका मतलब है कि आपके लिवर का डिसफंक्शन शुरू हो चुका है और आपको अपने अल्कोहल को तुरंत बंद कर देना चाहिए।

पेट की समस्या बहुत बढ़ रही है- दूसरा लक्षण है अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ रही हैं जैसे कि पेट में दर्द, उल्टी, उबकाई, पेट भारी रहना, पेट में गैस, डकार बहुत आने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि शराब आपकी गट लाइन को प्रभावित कर रही है। इसलिए अल्कोहल का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।

नींद टूट-टूट कर आती है- अगर रात में नींद टूट-टूट कर आती है। पूरी डीप स्लीप नहीं ले पाते हैं। बहुत लेजीनेस महसूस करते हैं बहुत थकान महसूस करते हैं। रात को जल्दी नींद नहीं आती है। बिना पीए नींद नहीं आती है तो समझ लें कि अल्कोहल पर आपकी निर्भरता बढ़ती जा रही है। ऐसे में आपको तुरंत अपने अल्कोहल इनटेक को बंद कर देना चाहिए

सारांश:

अगर शरीर में ये तीन संकेत दिखाई दें, तो शराब पीना तुरंत बंद करना चाहिए। इन लक्षणों की अनदेखी करने पर लिवर की गंभीर समस्या या फेलियर तक हो सकता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *