10 फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) :  9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल जाने से ठीक पहले अभिनेता राजपाल यादव के इमोशनल बयान के बाद बॉलीवुड में एकजुटता की तस्वीर सामने आई है। अभिनेता सोनू सूद ने आगे बढ़कर न सिर्फ राजपाल यादव को सपोर्ट किया, बल्कि उन्हें अपनी फिल्म ऑफर करने के साथ थोड़ा सा साइनिंग अमाउंट देने का भी ऐलान किया। सोनू सूद ने साफ किया कि यह मदद किसी तरह की चैरिटी नहीं, बल्कि प्रोफेशनल सम्मान और सहयोग का प्रतीक है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से भी आगे आकर एक्टर की मदद करने की गुजारिश की है।

सोनू सूद का ट्वीट

मंगलवार को राजपाल यादव का भावुक बयान का सामने आया, जिसमें उन्होंने पैसों की भारी तंगी और अकेलेपन की बात कही थी, सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए उनका समर्थन किया। सोनू ने न सिर्फ राजपाल को अपनी फिल्म में काम देने की बात कही, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी अपील की कि वह इस मुश्किल वक्त में राजपाल यादव के साथ खड़ी हो। सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘राजपाल यादव एक बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। कभी-कभी जिंदगी मुश्किल हो जाती है, टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि टाइमिंग बहुत खराब हो सकती है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और साथ काम करने वालों एक साथ खड़े होने का पल है। एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट, जिसे भविष्य के काम के साथ एडजस्ट किया जा सकता है, यह चैरिटी नहीं बल्कि इज्जत है।’

राजपाल ने जाहिर की थी तंगहाली

उन्होंने आगे कहा, ‘जब हमारा कोई अपना मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार भी हैं।’ सोनू सूद का यह बयान उस वक्त सामने आया, जब राजपाल यादव का इमोशनल वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से कुछ समय पहले राजपाल यादव ने अधिकारियों के सामने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर दर्द बयां किया था। जब उनसे उनकी कानूनी परेशानियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा।’

क्या है पूरा मामला?

जब उनसे यह सवाल किया गया कि उन्होंने अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स जैसे प्रियदर्शन से मदद क्यों नहीं मांगी तो राजपाल यादव ने कहा, ‘सर, यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं होता। मुझे इस मुश्किल का सामना खुद ही करना होगा।’ राजपाल यादव की कानूनी परेशानियों की शुरुआत साल 2010 में हुई थी, जब उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ (2012) के लिए दिल्ली स्थित मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जिसके चलते भुगतान नहीं हो सका और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया। 

6 महीने की जेल की सजा

शिकायतकर्ता को दिए गए सात चेक बाउंस होने के बाद एक्टर को छह महीने की साधारण जेल की सजा सुनाई गई, जिसे 2019 की शुरुआत में सेशन कोर्ट ने भी बरकरार रखा। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर की गई, लेकिन समय के साथ उनकी मुश्किलें बढ़ती चली गईं। जून 2024 में कोर्ट ने सजा को अस्थायी रूप से सस्पेंड करते हुए बकाया रकम चुकाने के लिए “ईमानदारी और ठोस कदम” उठाने का निर्देश दिया, जो बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ तक पहुंच चुकी थी। हालांकि लगातार डेडलाइन मिस होने और वादे पूरे न होने के चलते कोर्ट का रुख सख्त होता गया।

क्यों सुनाई गई सजा?

अक्टूबर 2025 तक राजपाल यादव ने दो डिमांड ड्राफ्ट के जरिए ₹75 लाख जमा किए, लेकिन कोर्ट ने पाया कि ज्यादातर रकम अब भी बकाया थी। इसी महीने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने यह कहते हुए सरेंडर का आदेश दिया कि किसी के साथ, चाहे उसका सेलिब्रिटी स्टेटस कुछ भी हो, हमेशा नरमी नहीं बरती जा सकती। 4 फरवरी 2026 को कोर्ट ने फंड जुटाने के लिए एक हफ्ते की मोहलत मांगने वाली आखिरी मिनट की याचिका खारिज कर दी। जज ने कहा कि राजपाल यादव पहले भी लगभग 20 बार अपने कमिटमेंट पूरे करने में नाकाम रहे हैं।

सारांश:

राजपाल यादव के जीवन के कठिन समय में अभिनेता सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने तिहाड़ जेल से राजपाल यादव को बाहर निकालने का जिम्मा उठाया और उनके 9 करोड़ रुपये के कर्ज को चुकाने में मदद कर उनकी मुक्ति सुनिश्चित की। यह कहानी दोस्ती, सहानुभूति और सहयोग की मिसाल है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *