12फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) :  तरनतारन के  लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या करने और फिर खुद को गोली मारने वाले युवक प्रिंस की बुधवार को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में मौत हो गई।

गौरतलब है कि प्रिंस के सिर में गोली लगी थी, जो शरीर के आर-पार हो गई थी, जिससे उसकी हालत शुरू से ही काफी गंभीर थी। अस्पताल प्रशासन ने प्रिंस की जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसकी मौत हो गई। गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि जब प्रिंस को अस्पताल लाया गया था, तब भी उसकी हालत काफी नाजुक थी। कल शाम से उसका ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा था और सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। ICU में डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने लगातार कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई।

सारांश:
तरनतारन के एक लॉ कॉलेज में हुए गोलीकांड का दुखद अंत सामने आया है। वह छात्र, जिसने अपनी सहपाठी छात्रा को गोली मारी थी, अब मौत के मुहाने पर पहुँच गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की थी और कॉलेज में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। छात्रों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा शॉक और चिंता व्याप्त है। मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच जारी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *