13 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) :  भारत की उभरती महिला क्रिकेटर वूमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस टूर्नामेंट का आगाज 13 फरवरी से थाईलैंड के बैंकॉक में हो रहा है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण 2023 में वूमेंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के तौर पर खेला गया था। उस सीजन में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।

कितने बजे से शुरू होगा भारतीय महिला टीम का मैच?

यह टूर्नामेंट 13 से 22 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की ‘A’ टीमें शामिल हैं, जबकि नेपाल, यूएई, मलेशिया और थाईलैंड की नेशनल टीमें भी मुकाबला करेंगी। सीजन का आगाज पाकिस्तान ए महिला टीम और नेपाल महिला टीम के बीच खेले गए मैच से हुआ। वहीं 13 फरवरी को दिन का दूसरा मैच इंडिया ए महिला और यूएई महिला टीम के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयनुसार दोपहर 12:30 बजे होगी।

कहां देख पाएंगे इंडिया ए वुमेंस टीम और यूएई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

इंडिया ए वुमेंस टीम और यूएई के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करें तो इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी। स्मार्टफोन पर इस मैच को देखने के लिए आपको अपने फोन में पहले से ही सोनी लिव एप डाउनलोड करके रखना होगा। भारतीय टीम इस मैच में यूएई को हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी।

राधा यादव की कप्तानी में खेलेगी टीम इंडिया

इस टूर्नामेंट में इंडिया ए महिला टीम राधा यादव की कप्तानी में खेलेगी। इंडिया A महिला टीम को इस टूर्नामेंट में ग्रुप A में पाकिस्तान, यूएई और नेपाल के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप B में बांग्लादेश A, श्रीलंका A, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। हर टीम ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलेगी। इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल 22 फरवरी को खेला जाएगा। भारत A अपना पहला मुकाबला शुक्रवार को यूएई के खिलाफ खेलेगा। वहीं, बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार को होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड, बैंकॉक में खेले जाएंगे।

सारांश:

इंडिया ए वुमेन की टीम का मुकाबला UAE वुमेन टीम से होने वाला है। इस मैच के लिए फैंस जानना चाहते हैं कब और कहां खेला जाएगा और इसे कैसे लाइव देखा जा सकता है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग विकल्पों और समय की पूरी जानकारी दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई गई है, ताकि कोई भी इसे सीधे घर बैठे देख सके।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *