13 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : Aam Aadmi Party (आप) के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के बाद उन्होंने निजी स्तर पर बुलेटप्रूफ वाहन की व्यवस्था कर ली है, जबकि उनकी आधिकारिक सुरक्षा कवर भी बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, हालिया सुरक्षा इनपुट्स के बाद पुलिस ने विधायक को भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाने और हर मूवमेंट की जानकारी स्थानीय पुलिस को देने की सलाह दी है। इसी के तहत उनकी आवाजाही अब अतिरिक्त सुरक्षा घेरे में होगी।
 
इस बारे बातचीत करते विधायक ने साफ किया कि उन्हें किसी तरह की कोई धमकी नहीं मिली है। “यह सिर्फ सावधानी है। मैं डरने वालों में से नहीं हूं। पंजाब की जनता की सेवा पहले की तरह जारी रखूंगा।” बुलेटप्रूफ वाहन की व्यवस्था विधायक ने खुद की है। सुरक्षा एजेंसियां समय-समय पर जनप्रतिनिधियों के खतरे का आकलन करती हैं और उसी आधार पर ऐसे कदम सुझाए जाते हैं।

सारांश :

पंजाब में AAP विधायक ने सरकार पर भरोसा नहीं जताया और अपनी सुरक्षा के लिए खतरे को देखते हुए बुलटप्रूफ गाड़ी का इंतजाम किया

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *