16 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : ऑस्ट्रेलियाई टीम जिनके लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभी तक बेहतर नहीं रहा है, उन्होंने ग्रुप स्टेज में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले अपनी स्क्वाड में स्टीव स्मिथ को शामिल कर लिया है
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटिल होने से अधिक जूझती हुई अब तक नजर आई है। पैट कमिंस के बाहर होने के साथ जोश हेजलवुड भी स्क्वाड का हिस्सा होने के बाद अनफिट होने की वजह से बाहर हो गए थे, जिसके बाद अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया है। आईसीसी टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है।
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेल सकते हैं स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 की स्क्वाड में शामिल उनके कई खिलाड़ियों की फिटनेस को देखते हुए स्टीव स्मिथ को बैकअप के तौर पर बुलाने का फैसला ले लिया था, जिसमें वह टीम के साथ श्रीलंका में जुड़ भी चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श शुरुआती 2 मैचों में चोटिल होने की वजह से नहीं खेलने के चलते स्मिथ को उनके कवर के तौर पर बुलाया गया था, जिसमें उन्होंने 15 फरवरी को टीम के साथ ट्रेनिंग की थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम स्क्वाड का हिस्सा बनने के बाद अगर जरूरत पड़ती है तो 16 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में स्टीव स्मिथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
स्मिथ ने आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 के फरवरी महीने में खेला था। वहीं वह हाल में खत्म हुए बिग बैश लीग 2025-26 के सीजन में सिडनी सिक्सर्स टीम से खेलते हुए काफी जबरदस्त फॉर्म में नजर आए थे। स्मिथ ने इस टूर्नामेंट में 59.80 के औसत से कुल 299 रन बनाए थे। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 67 मैचों में 24.86 के औसत से कुल 1094 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 125.45 का रहा है।
ऑस्ट्रेलिया पर लटक रही ग्रुप स्टेज से बाहर होने की तलवार
ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-बी का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और इसमें से एक में उन्हें जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कंगारू टीम पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने की तलवार लटक रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पिछला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था और इसमें उन्हें 23 रनों से हार का सामना करना जिसके चलते उनका नेट रनरेट भी काफी खराब हो गया जो अभी सिर्फ 1.100 का है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने बाकी बचे 2 मैचों में से एक में भी हार का सामना करती है तो उसके लिए सुपर-8 में पहुंचना का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा।
सारांश:
आगामी ICC Men’s T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। अनुभवी बल्लेबाज़ Steve Smith को स्क्वाड में शामिल किया गया है, जबकि तेज़ गेंदबाज़ Josh Hazlewood की जगह उन्हें मौका मिला है। इस फैसले को टीम संतुलन और रणनीतिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों को मजबूती मिल सकती है।
