16 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : जालंधर  शहर वासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, आज 16 फरवरी 66 के.वी. कोट सदीक से चलते 11 के.वी. बस्ती शेख फीडर की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इससे लसूड़ी मोहल्ला, गुरु नानक नगर, चोपड़ा कालोनी, कश्मीर कालोनी, डॉ.अंबेडकर नगर व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। 

उधर, गढ़दीवाला में भी पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के उप-मंडल कार्यालय गढ़दीवाला के सहायक कार्यकारी अभियंता दर्शवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 66 केवी सब-स्टेशन गढ़दीवाला की आवश्यक मरम्मत के चलते 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान 66 केवी सब-स्टेशन गढ़दीवाला से चलने वाले सभी यूपीएस और एपी फीडरों की सप्लाई ठप रहेगी। इसके तहत गढ़दीवाला शहर सहित गांव अरगोवाल, मांगा, डफ्फर, रंधावा, जमशेर चठियाल, संसारपुर, मक्कोवाल, पंडोरी अटवाल, अळड़ पिंड, फतेहपुर, धूत कला, बाहगा, राजा कलां, ढोलोवाल, तूरां, मानगढ़ और भाना आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बंद

सारांश:
जालंधर में आज निर्धारित पावर कट के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के कारण कुछ क्षेत्रों में तय समय तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को पहले से जरूरी तैयारियां करने की सलाह दी गई है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *