17 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मोदीपुरम से मेरठ दक्षिण तक 23 किमी लंबे मेरठ मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। मेरठ मेट्रो के पहले फेज में मोदीपुरम से मेरठ दक्षिण तक कुल 13 स्टेशन होंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने साल 2019 में मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ था, जो 7 साल बाद शुरू होने जा रहा है। मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज चलने वाली मेट्रो सर्विस बनने जा रही है, जिसकी मैक्सिमम ऑपरेशनल स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। बताते चलें कि भारत की राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन भी 120 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ सेवाएं देती है। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो की किसी भी अन्य लाइन पर मेट्रो इस स्पीड से नहीं चलती है। इतना ही नहीं, मुंबई, बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों में भी मेट्रो ट्रेनों की टॉप ऑपरेशनल स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से नीचे ही है। 

नमो भारत के लिए बनाए गए स्टेशनों पर भी रुकेगी मेरठ मेट्रो

मोदीपुरम डिपो से चलने के बाद ये मोदीपुरम, मेरठ उत्तर, दौरली, एमईएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर होते हुए मेरठ साउथ पहुंचेगी। मेरठ मेट्रो अपने सफर में मोदीपुरम, बेगमपुल, शताब्दी नगर और मेरठ साउथ में नमो भारत के लिए बनाए गए स्टेशनों पर रुकेगी। हालांकि, नमो भारत और मेरठ मेट्रो के लिए इन स्टेशनों पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म होंगे। जिन यात्रियों को मोदीपुरम से दिल्ली तक यात्रा करनी है वो मेरठ दक्षिण पर उतरकर नमो भारत ट्रेन ले सकेंगे।

अभी दिल्ली की एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो सबसे तेज

मेरठ मेट्रो अपने 23 किमी का सफर 30 मिनट में पूरा करेगी। बताते चलें कि देश के पूरे मेट्रो नेटवर्क पर दिल्ली की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन फिलहाल देश की सबसे तेज चलने वाली मेट्रो ट्रेन है, जिसकी टॉप ऑपरेशनल स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। हालांकि, मेरठ मेट्रो की सेवाएं शुरू होने के बाद, एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो और मेरठ मेट्रो इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ जाएंगी। जबकि, अन्य लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की टॉप ऑपरेशनल स्पीड लगभग 80 किमी प्रति घंटा है।

सारांश :

मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज़ मेट्रो बनेगी, 120 किमी/घंटा की गति से 21 किमी कॉरिडोर 30 मिनट में तय करेगी, दिल्ली मेट्रो से तेज़ और आधुनिक सुविधाओं वाली।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *