17 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : T20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच टक्कर हो रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने स्कोरबोर्ड पर 173 रन ठोक दिए हैं। सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने शानदार शतक ठोका। कीवी गेंदबाज कनाडा के सिर्फ 4 विकेट ही चटका सके।

न्यूजीलैंड की टीम पहली बार कनाडा के खिलाफ T20I मैच खेल रही है। इससे पहले क्रिकेट के मैदान पर दोनों टीमें अब तक तीन बार आमने-सामने हुई और तीनों मुकाबले ODI वर्ल्ड कप में खेले गए थे। उन सभी मैचों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। न्यूजीलैंड और कनाडा दोनों ही टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी अहम। न्यूजीलैंड अगर जीत दर्ज करता है तो उसका सुपर आठ में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा, जबकि कनाडा के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होना होगा।

कनाडा के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह डेरिल मिचेल टीम की कमान संभाल रहे हैं। टॉस के बाद न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान ने कहा कि मिचेल सैंटनर की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए उम्मीद है कि वह 24 घंटे में ठीक हो जाएगा। लॉकी फर्ग्यूसन भी जल्द टीम से जुड़ेंगे।

प्लेइंग इलेवन

 न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

कनाडा (प्लेइंग XI): युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोवा (विकेट कीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलीगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल

सारांश:

न्यूजीलैंड ने टीम स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया, जबकि कनाडा अब तीसरे विकेट के लिए संघर्ष कर रहा है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *