17 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे का 15 फरवरी को T20I सीरीज से आगाज हुआ। पहले ही मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी। अब दोनों टीमों के बीच T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला कैनबरा में 19 फरवरी को खेला जाएगा। T20I सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा। T20I सीरीज के बाद 24 फरवरी से 3 मैचों की ODI सीरीज का आगाज होगा, जिसको लेकर बड़ी खबर आई है।

लंबे समय तक मैदान से रही दूर

दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम में करीब चार महीने बाद युवा और धाकड़ खिलाड़ी प्रतिका रावल की वापसी हो गई है। प्रतिका को ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। पिछले साल ODI वर्ल्ड कप के दौरान लगी चोट के बाद वह मैदान से दूर थीं, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर टीम में शामिल हो गई हैं। वूमेन्स सिलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए प्रतिका रावल को भारतीय दल में शामिल किया है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया दौरे के मल्टी-फॉर्मेट शेड्यूल का हिस्सा है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिखेगा जलवा

प्रतिका रावल को 26 अक्टूबर 2025 को ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए टखने में चोट लगी थी। इसके बाद वह बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरीं। अब मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है। प्रतिका की वापसी से भारतीय टीम को टॉप ऑर्डर में मजबूती मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है।

सारांश :

टीम इंडिया का धाकड़ बल्लेबाज 4 महीने बाद वापसी कर रहा है, जो पिछले साल वर्ल्ड कप में लगी चोट के कारण मैदान से दूर था।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *