17 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : नीम के पत्ते भले ही स्वाद में कड़वे होते हैं, लेकिन इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में नीम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। नीम को आरोग्य की जड़ी बूटी माना गया है। गांव में आपको घरों के बीच नीम का पेड़ मिल जाएगा। लोह नीम की दातुन बनाकर इस्तेमाल करते हैं और पत्तियां चबाकर खाते हैं। शुगर कंट्रोल करने से लेकर खून साफ करने तक में नीम असरदार साबित होता है। स्किन केयर और घरेलू नुस्खों में भी नीम के पत्तों का उपयोग किया जाता है। आइये जानते हैं रोजाना नीम के पत्ते खाने से क्या फायदे होते हैं और रोजाना कितने नीम के पत्ते खाने चाहिए?

नीम के पत्तों में पाए जाने वाले गुण (Neem Leaves Properties)

नीम के पत्तों को एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इन पत्तों को खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। नीम के पत्ते चबाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फ्लेवोनॉइड्स और विटामिन C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नीम के पत्ते खाने के फायदे (Neem Leaves Benefit)

इम्यूनिटी मजबूत- नीम के पत्ते खाने से बीमारियां दूर रहती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वायरल और सीजनल इंफेक्शन का खतरा भी नीम खाने से दूर होता है।

त्वचा को साफ बनाए- नीम के पत्ते खाने से खून साफ होता है। जिन लोगों को पिंपल्स, एक्ने और स्किन एलर्जी की समस्या रहती है उन्हें नीम की पत्तियां खानी चाहिए। नीम के पत्ते चबाने से स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है।

शुगर कंट्रोल- डायबिटीज कंट्रोल करने में भी नीम के पत्ते फायदेमंद होते हैं। नीम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और शुगर घटाने में मदद करता है। 

पाचन मजबूत- पेट की समस्या जैसे कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्या होने पर नीम के पत्ते खाना फायदेमंद होता है। नीम की पत्तियां खाने से पेट में पनप रहे कीड़े मर जाते हैं। इससे भूख अच्छी लगती है और पेट साफ रहता है।

मुंह और दांत की सफाई- नीम की दातुन करना फायदेमंद होता है और अगर कुछ पत्ते चबा लेते हैं तो इससे सांस की बदबू दूर होती है। मुंह में पनप रहे बैक्टीरिया खत्म होते हैं। इससे मसूड़ों की सूजन और मुंह के छाले भी खत्म हो जाते हैं।

1 दिन में कितने नीम के पत्ते खाने चाहिए?

आप सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खा सकते हैं। 1 दिन में आप 4-5 या 7-8 पत्ते आसानी से चबाकर खा सकते हैं। शुरुआत में आपको नीम के पत्तों का स्वाद बहुत कड़वा लगेगा, लेकिन रोजाना खाने से आदत बन जाएगी। शुरुआत में नीम की ताजा और नई पत्तियां चबाकर खाएं ये कम कड़वी होती हैं। नीम का कड़वापन दूर करने के लिए गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें और पानी पी जाएं। हफ्ते में 3–4 दिन भी नीम के पत्ते खाएंगे तो भी फायदा मिलेगा।

सारांश :

नीम के पत्ते स्वास्थ्य के लिए कई फायदे रखते हैं, जैसे इम्यूनिटी बढ़ाना, ब्लड शुगर नियंत्रित करना और स्किन प्रॉब्लम कम करना। हालांकि, इसे रोजाना सही मात्रा में ही खाना चाहिए। विशेषज्ञ बताते हैं कि अधिक सेवन से हानिकारक प्रभाव भी हो सकते हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *