19 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारों में से एक, विजय देवरकोंडा की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही मीडिया और फैंस के लिए कौतूहल का विषय रही है। हाल ही में उनकी और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दोनों जल्द ही उदयपुर में शादी करने वाले हैं। कई सालों की लंबी डेटिंग के बाद अब दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देंग, लेकिन विजय का यह सफर हमेशा से इतना स्पष्ट नहीं था और न ही रश्मिका उनकी जिंदगी में आई कोई पहली लड़ी। कुछ साल पहले जब विजय अपनी फिल्म ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ की शूटिंग कर रहे थे, तब उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही कहानी चल रही थी।
यूरोपियन मॉडल के साथ डेटिंग की पुरानी अफवाहें
उस दौर में यह चर्चा जोरों पर थी कि विजय देवरकोंडा एक यूरोपियन मॉडल को डेट कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना के साथ उनके रिश्ते के सार्वजनिक होने से पहले, इन अफवाहों ने फैंस के बीच काफी हलचल पैदा की थी। इंटरनेट पर विजय और उस विदेशी महिला के कई कोलाज और तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनसे उनके रिश्ते का अंदाजा लगाया जा रहा था। इंटरनेशनल रोमांस की यह खबर आग की तरह फैली। इस विदेशी मॉडल का नाम गिन्नी है और इसने कई तस्वीरें भी एक्टर के साथ पोस्ट की थी।
फैमिली के भी क्लोज थी मॉडल
दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ वक्त बिताते भी नजर आए थे। विजय के पेरेंट्स से भी ये मॉडल मिल चुकी थी। वहीं उसकी मां के साथ विजय वक्त गुजार चुके थे। एक पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि विदेश मॉडल ब्राजील की रहने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर गिन्नी का प्राइवेट अकाउंट है और उन्होंने विजय संग प्रोफाइल फोटो लगाई है। फैंस ने सोशल मीडिया पर ऐसे स्क्रीनशॉट साझा किए, जिनमें दावा किया गया कि दोनों को एक साथ देखा गया है या उन्होंने एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। हालांकि, इन दावों के पीछे कोई ठोस आधार नहीं था, क्योंकि एक्टर ने कभी आधिकारिक तौर पर स्विकार ही नहीं किया, ठीक वैसे ही जैसे रश्मिका मंदाना संग वो अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का रिश्ता बताते हैं
विजय और रश्मिका, रील से रीयल लाइफ तक
आज के समय में विजय का नाम पूरी तरह से रश्मिका मंदाना के साथ जुड़ चुका है। ‘डियर कॉमरेड’ और ‘गीता गोविंदम’ जैसी फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता था और अब वह केमिस्ट्री हकीकत में बदलती नजर आ रही है। विजय हमेशा अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखने के पक्षधर रहे हैं, लेकिन रश्मिका के साथ उनका रिश्ता अब एक खुले राज की तरह है।
सारांश:
विजय देवरकोंडा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। रश्मिका मंदाना के साथ नाम जुड़ने से पहले अभिनेता की एक विदेशी मॉडल के साथ करीबियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन पुरानी रोमांटिक फोटोज़ के सामने आने के बाद फैंस उनकी लव लाइफ को लेकर फिर से बातें कर रहे हैं।
