23 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ कई वजहों से चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधरः द रिवेंज’ से टकराने वाली है, जो ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग है। दूसरा फिल्म की कास्ट, जिसमें यश के साथ पांच एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं और एक विदेशी एक्ट्रेस भी फिल्म का हिस्सा है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्रियां नजर आएंगी। अब बताया जाता है कि फिल्म में एक और अभिनेत्री नजर आएगी। इन खबरों के सामने आने के बाद ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या टॉक्सिक के निर्माता भी धुरंधर फॉर्मूला अपना रहे हैं, क्योंकि धुरंधर में भी कई टीवी स्टार नजर आए थे।

संजीदा शेख होंगी ‘टॉक्सिक’ का हिस्सा

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख भी यश की अपकमिंग फिल्म’टॉक्सिक’ का हिस्सा होंगी। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा, हालांकि मेकर्स की और ये या खुद संजीदा की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं है। लेकिन, बताया जा रहा है कि फिल्म में संजीदा शेख का रोल छोटा होगा, लेकिन काफी दमदार होगा। अगर रिपोर्ट्स सच होती हैं तो ‘टॉक्सिक’ संजीदा का पहला पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगा।

टीवी-सीरीज और फिल्मों में एक्टिव हैं संजीदा

संजीदा शेख यूं तो एक टीवी एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘इश्क का रंग सफेद’, ‘एक हसीना थी’, ‘गहराइयां’ और ‘कयामत’ जैसे टीवी शोज में काम किया है और 2024  में संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ में भी अहम रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ में भी नजर आ चुकी हैं।

इन फिल्मों में भी आएंगी नजर

यश की ‘टॉक्सिक’ के अलावा संजीदा शेख के अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ में भी नजर आने के चर्चे हैं। यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होी। इसके अलावा वहसनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ ‘इक्का’ में भी नजर आएंगी। यानी संजीदा के पास बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट हैं और इन दिनों वह काफी व्यस्त चल रही हैं।

‘टॉक्सिक’ के बारे में

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की बात करें तो इसमें कन्नड़ सुपरस्टार यश लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसके लेखक यश और गीतू मोहनदास हैं। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ से होने वाली है।

सारांश:

यश की नई फिल्म में एक टीवी एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री हुई है। मेकर्स ने ऐसा कदम उठाया है जिसे लोग ‘धुरंधर’ फॉर्मूला बता रहे हैं, यानी पहले की फिल्मों में काम करने वाले टॉक्सिक मेकर्स की रणनीति का पालन। इस रोल को फिल्म में काफी दमदार और प्रभावशाली बताया जा रहा है, जो कहानी में खास प्रभाव डालेगा।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *