23 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी शिकस्त ने टीम इंडिया की रणनीति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी। यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है। अब इस हार के बाद टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है और सबसे ज्यादा जिस नाम की गूंज है, वो है संजू सैमसन।

कोच ने दिया बड़ा इशारा

दरअसल, मैच के बाद असिस्टेंट कोच रायन टेन डेशकाटे ने मीडिया से बातचीत में माना कि अगले कुछ दिनों में संजू सैमसन का नाम जरूर चर्चा में रहेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम को पिछले 18 महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए या फिर प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सैमसन को मौका देना चाहिए, तो उन्होंने साफ कहा कि अगले कुछ दिनों में संजू सैमसन चर्चा का विषय होंगे।

रायन टेन ने कहा कि क्या आप उन खिलाड़ियों के साथ रहें, जिनके बारे में हमें लगता है कि उन्होंने पिछले 18 महीनों में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है और फिलहाल उनके बल्ले से उम्मीद के मुताबिक रन नहीं आ रहे हैं? या फिर हम संजू को लाएं, जो एक शानदार खिलाड़ी भी। जाहिर है कि टॉप ऑर्डर में राइट हैंडर होने से टैक्टिकल मदद मिलती है और उन्हें यकीन है कि अगले कुछ दिनों में इन दो बहुत जरूरी मैचों में यह बात चर्चा का विषय रहेगी। टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कई टीमें टॉप ऑर्डर के खिलाफ पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर्स का इस्तेमाल कर रही हैं और भारत का बल्लेबाजी क्रम दबाव में दिख रहा है।

अभिषेक और तिलक पर दबाव

कोच ने यह भी खुलासा किया कि युवा ओपनर अभिषेक शर्मा फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे और लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने का मानसिक दबाव भी उन पर था। उन्होंने कहा कि वह अभिषेक या तिलक के लिए बहाना नहीं बना रहे हैं, लेकिन जब कोई खिलाड़ी लगातार तीन बार शून्य पर आउट होता है तो दबाव बनना स्वाभाविक है। बता दें, भारत की हार ने सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट बड़े फैसले लेने के मूड में दिख रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या अगले मैच में संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा या नहीं

सारांश:

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कोच ने टीम में संभावित बदलावों पर हिंट दिए और विशेष रूप से Sanju Samson के प्रदर्शन और टीम में उनकी भूमिका के बारे में अपनी राय साझा की। इस बयान ने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच चर्चा को तेज कर दिया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *