23 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अच्छे स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ बीमारी या शारीरिक कमजोरी नहीं होना ही नहीं है बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से फिट होना है। किसी व्यक्ति के स्वस्थ होने के कई स्पष्ट संकेत होते हैं जिन्हें आप खुद महसूस कर सकते हैं। इनमें दिन भर ऊर्जावान रहना और बिना थकावट या शारीरिक या मानसिक अवरोध के सारे जरूरी कामों को पूरा करना शामिल है। 

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ऑर्थोपेडिक स्पोर्ट्स सर्जन डॉक्टर डेविड अब्बासी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शरीर के स्वस्थ होने के कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। कई बार इन लक्षणों को हम अनदेखा कर जाते हैं। आइये जानते हैं स्वस्थ होने के 5 लक्षण, जो बताते हैं कि आपका शरीर अंदर से कितना फिट है?

स्वस्थ होने के 5 संकेत

नींद में सपने देखना- जब हम सोते हैं तो शरीर आराम कर रहा होता है लेकिन अंदर कई तरह की गतिविधियां चलती रहती हैं। यही वह समय होता है जब हमारा शरीर पूरे दिन की थकान से उबरता है और खुद को ठीक करता है। डॉक्टर अब्बासी के अनुसार, सिर्फ अच्छी नींद लेना ही काफी नहीं है, बल्कि नींद के दौरान रंगीन सपने (Vivid Dreams) आना भी सेहतमंद शरीर की निशानी है। सपने इस बात का संकेत देते हैं कि हमें REM नींद मिल रही है। REM नींद दिमाग के लिए बहुत जरूरी होती है। यह याददाश्त मजबूत करने, मूड बेहतर रखने और दिमाग को तरोताज़ा करने में मदद करती है। इसलिए अगर आपको नींद में साफ और याद रहने वाले सपने आते हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपकी नींद अच्छी और गहरी है।

घाव जल्दी भरना- चोट लगना आम बात है लेकिन घावों का जल्दी भरना आपके शरीर के स्वस्थ होने का संकेत है। घावों का जल्दी भरना इस बात का संकेत है कि उसका ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम मजबूत है और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ है। आपके शरीर को हीलिंग के लिए अच्छा पोषण मिल रहा है।

नियमित बाथरूम की आदतें- अगर किसी व्यक्ति की शौच संबंधी आदतें काफी हद तक नियमित हैं, तो यह दर्शाता है कि उसकी आंतरिक जैविक घड़ी सही समय पर चल रही है। डॉक्टर के अनुसार नियमित पाचन का अर्थ है कि आंतों का माइक्रोबायोम अपना काम ठीक से कर रहे हैं।

हल्का पीला टॉयलेट- पेशाब का हल्का रंग आमतौर पर बेहतर हाइड्रेशन से जुड़ा होता है। डॉक्टर ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के पेशाब का रंग हल्का पीला है, तो इसका मतलब है कि वह अच्छी तरह से हाइड्रेटेड है और उसने जरूरत से ज़्यादा पानी नहीं पिया है। किडनी बेस्ट लेवल पर काम कर रही हैं।

अलार्म के बिना जागना- यदि कोई व्यक्ति बिना अलार्म के दिन में नियमित रूप से एक ही समय पर जागता है को इससे पता चलता है कि उसकी दैनिक लय (सर्कैडियन रिदम) स्थिर हो गई है। शरीर को पता है कि उसे क्या करना है, जो अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है।

सारांश:

शरीर के अंदर से स्वस्थ और फिट होने के कुछ स्पष्ट लक्षण होते हैं। इन्हें देखकर आप जान सकते हैं कि आपका स्वास्थ्य सही दिशा में है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *