25 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहले ही दिन अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक स्कोरबोर्ड पर 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन टांग दिए और विपक्षी कर्नाटक को बैकफुट पर धकेल दिया। अब दूसरे दिन टीम ने 400 से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। कन्हैया और पारस डोगरा क्रीज पर डटे हुए हैं। बता दें, जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार रणजी फाइनल खेल रही है।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। महज 18 रन के कुल स्कोर पर कामरान इकबाल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद यावर हसन और शुभम पुंडीर ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। हसन ने 150 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से शानदार 88 रन बनाए और टीम को संकट से उबारा।

हसन के आउट होने के बाद शुभम पुंडीर ने कप्तान पारस डोगरा के साथ 22 रन जोड़े, लेकिन डोगरा 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद अब्दुल समद ने क्रीज पर कदम रखा और पुंडीर के साथ मिलकर पारी को नई रफ्तार दी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 105 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक शुभम पुंडीर 221 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 117 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि अब्दुल समद 52 रन पर नाबाद रहे।

सारांश:

KAR vs JK फाइनल के दूसरे दिन जम्मू‑कश्मीर (J&K) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400+ रन का स्कोर हासिल किया। वहीं कर्नाटक (KAR) को अपनी पारी में छठा विकेट लेने का दबाव झेलना पड़ रहा है। मैच रोमांचक मोड़ पर है और दर्शक दोनों टीमों के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फाइनल हर गेंद पर उतना ही नाटकीय और प्रतिस्पर्धात्मक साबित हो रहा है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *