25 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : बुधवार को सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती कीमतों से जहां निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है, वहीं आम ग्राहकों की चिंता भी बढ़ गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,500 दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोना 1,52,990 रुपये पर पहुंच गया।इसके अलावा चांदी की कीमत भी उछाल के साथ 2,77,200 रुपये प्रति किलो रिकॉर्ड की गई।

उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि बाद में दोनों के भाव चढ़ गए। Comex पर सोना आज 5,160 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,176.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19 डॉलर की तेजी के साथ 5,195.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 87.16 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 87.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.75 डॉलर की तेजी के साथ 89.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

सारांश:

बुधवार, 25 फरवरी 2026 को सोना और चांदी के दाम फिर से बढ़े हैं, जिससे कीमती धातुओं के बाजार में तेजी का रुझान जारी दिखा। MCX पर सोने के दाम 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुँच गए, जबकि चांदी की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया गया है। रविवार से पहले के कुछ सत्रों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बुधवार को घरेलू बाजार में निवेशकों की मांग और सुरक्षित निवेश की ओर रुख के कारण दोनों धातुओं के भाव ऊँचे स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक तनाव और विदेशी बाजार के संकेतों के कारण कीमतों में उतार‑चढ़ाव बना हुआ है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *