26 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए गुरुवार को नए भाव जारी किए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक 24 कैरेट सोना आज 1,64,500 रुपये पर बना हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,52,990 रुपये दर्ज किया गया है। ये दोनों दरें बुधवार के बराबर ही बनी हुई हैं। वहीं चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 2,74,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,77,200 रुपये प्रति किलो था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत
Comex पर सोना आज 5,175.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,226.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25 डॉलर की गिरावट के साथ 5,2101.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 88.92 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 90.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 88.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
सारांश:
गुरुवार को सोना और चांदी के नए दाम जारी किए गए हैं। इनकी कीमतों में बदलाव बाजार और अंतरराष्ट्रीय रुझानों के अनुसार होता है। अपने शहर के ताजा भाव जानकर आप निवेश या खरीदारी के सही फैसले ले सकते हैं।
