27 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक साउथ अफ्रीका की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया है। एडन मार्करम की कप्तानी में उनकी टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया। अफ्रीकी टीम की इस जीत में कप्तान मार्करम की भूमिका काफी अहम रही थी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 46 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचे मार्करम

एडन मार्करम अब टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 257 रन बनाए थे। मार्करम इस वर्ल्ड कप में अब तक 264 रन बना चुके हैं और वे रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं। मार्करम जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि वह अगले मैच में बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

एडन मार्करम के निशाने पर अब बाबर आजम का रिकॉर्ड 

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। बाबर आजम ने साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 303 रन बनाए थे। मारक्रम को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभी 40 रन और बनाने हैं। अगले मैच में वह बाबर आजम के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। मार्करम को इस वर्ल्ड कप में अभी कम से कम दो मुकाबले और खेलने हैं। उन्हें एक मुकाबला सुपर-8 और एक सेमीफाइनल मैच खेलना है। ऐसे में वह आसानी से इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

इस टी20 वर्ल्ड कप में मार्करम का प्रदर्शन रहा है शानदार

अब देखना ये होगा कि मार्करम अगले मैच में 40 रन बनाकर बाबर के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं। मार्करम इस वर्ल्ड कप में कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिन्होंने 225 रन 2022 में बनाए थे और पांचवें पायदान पर केन विलियमसन हैं, उन्होंने 2021 में 216 रन बनाए थे

सारांश:
एडन मार्करम ने शानदार 82 रन की पारी खेलते हुए रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस प्रदर्शन से अब बाबर आजम का रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला रोमांचक बन गया है और फैंस मार्करम के प्रदर्शन की तारीफ कर रहे हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *