06 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : मशहूर पंजाबी इन्फ्लूएंसर नैंसी ग्रेवाल हत्याकांड से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में नैंसी ग्रेवाल की बेरहमी से हत्या की जिम्मेदारी बड़े ग्रुप ने ली है और पोस्ट शेयर कर सख्त चेतावनी भी दी है। पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और पेशे से नर्स नैन्सी ग्रेवाल की हत्या को लेकर नया दावा सामने आया है। दरअसल, गैंगस्टर आकाश हरिके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में उसने आरोप लगाया कि नैंसी धर्म के खिलाफ बयान देती थी, इसलिए उसे मार दिया गया। हालांकि, पंजाब केसरी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।
गैंगस्टर आकाश हरीके और सुखा संधू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इंस्टाग्राम पर आकाश हरीके के नाम से बने एक अकाउंट पर पोस्ट सांझा कर यह बात कही गई। हालांकि, इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पोस्ट में लिखा गया कि, ”वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।… जो विंडसर, ओंटारियो (कनाडा) में हुई नैंसी ग्रेवाल की हत्या उनके साथियों ने की है और इसकी जिम्मेदारी आकाश हरीके और सुखा संधू लेते हैं। इसमें यह भी दावा किया गया कि नैंसी धर्म और खालिस्तान के बारे में कथित तौर पर गलत बयान देती थी, जिसके कारण उसे इसका परिणाम भुगतना पड़ा। बाकी हमारी किसी धर्म से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो भी कौम के खिलाफ बोलेगा, उसके साथ ऐसा ही किया जाएगा।
सारांश:
Youtuber नैंसी ग्रेवाल की हत्या के मामले में कुख्यात गैंगस्टर ने जिम्मेदारी ली है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उसने सख्त चेतावनी दी है। पुलिस इस पोस्ट की गंभीरता को लेकर मामले की गहन जांच कर रही है और गैंगस्टर की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
