06 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ​फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। अब देखना ये होगा कि क्या भारतीय टीम चैंपियन बन पाएगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम इस साल विश्व कप में केवल एक ही मैच हारी और बाकी सारे मैच जीतने में कामयाब रही। इस विश्व कप में जो कुछ भी हो रहा है, वो साल 2011 की याद दिला रहा है। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो फिर इस बार भी विश्व कप की ट्रॉफी आना ​बिल्कुल पक्का लग रहा है। 

साल 2011 के विश्व कप में भी साउथ अफ्रीका से हारी थी भारतीय टीम

साल 2011 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है। 1983 के बाद पहली बार ऐसा हुआ था कि भारतीय टीम ने विश्व कप जीता था। उस वक्त टीम इंडिया की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे थे। श्रीलंका को फाइनल में हराकर भारत ने खिताब जीता था। उस साल टीम इंडिया केवल एक ही मैच हारी थी। वो किसी और से नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका से मिली थी। एक मैच टाई भी रहा था, जो इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था। यानी टीम इंडिया ने केवल एक मैच हारा और बाकी जीतने में कामयाब रही। 

इस बार भी सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से हारी है टीम इंडिया

अब साल 2026 की बात की जाए तो टीम इंडिया ने इस साल अपनी टीम का जो सिलसिला यूएसए के खिलाफ किया था, वो साउथ अफ्रीका ने ही रोका था। जब सुपर 8 के पहले ही मैच में भारतीय टीम हारी तो लगा कि कहीं सेमीफाइनल में जाने के ही लाले ना पड़ जाएं, लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की और फिर इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में भी जगह पक्की कर ली। 

अब फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम

अब साउथ अफ्रीका से हारकर खिताब जीतना संयोग है या फिर कुछ और ये तो 8 मार्च को ही पता चलेगा। वैसे आपको याद ये भी दिला दें कि टीम इंडिया ने साल 2024 का टी20 विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ही जीता था। उस वक्त भी दोनों टीमें बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी। भारत का सिलसिला तो जारी रहा, लेकिन साउथ अफ्रीका का रुक गया। अब भारतीय टीम इस साल के टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। उसमें देखना होगा कि टीम कैसा प्रदर्शन करने में कामयाब होती है। 

सारांश:
टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन ने क्रिकेट फैंस में उत्साह की लहर पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर टीम का फॉर्म और रणनीति बनी रही, तो 2011 में हासिल किए गए चैंपियनशिप इतिहास को दोहराना संभव है। इस तरह की स्थिति दर्शकों में उम्मीदें और उत्साह दोनों बढ़ा रही है, और टीम इंडिया का चैंपियन बनना अब लगभग निश्चित नजर आता है

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *