11 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : कद्दू के बीज आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं। अब सवाल ये उठता है कि पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज को डाइट प्लान में शामिल करने का सही तरीका क्या है। आपको थोड़े से कद्दू के बीजों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रखना है। अगली सुबह आप कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, भीगे हुए कद्दू के बीजों को डाइजेस्ट करना आसान होता है। कद्दू के बीजों को सलाद, स्मूदी या फिर दही में मिक्स करके भी खाया जा सकता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कद्दू के बीजों का सेवन किया जा सकता है। इतना ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए भी कद्दू के बीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यानी अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो कद्दू के बीजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।
बूस्ट करे इम्यून सिस्टम- कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से बार-बार तबीयत खराब हो सकती है। अगर आप इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो कद्दू के बीज खाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कद्दू के बीजों में मौजूद पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। ताकत बढ़ाने के लिए भी कद्दू के बीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर ही कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहिए।
हड्डियों के लिए भी फायदेमंद- हड्डियों की मजबूती के लिए भी कद्दू के बीजों को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। कद्दू के बीज आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तनाव कम करने के लिए और नींद की गुणवत्ता को सुधारने के लिए कद्दू के बीजों का सेवन किया जा सकता है
सारांश:
छोटे-छोटे बीज जैसे सूरजमुखी, कद्दू, अलसी और चिया बीज सेहत और ताकत दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, ऊर्जा बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता सुधारने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और फिटनेस बेहतर रहती है।
