11 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम करने में कामयाब हासिल की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के खिताबी मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड की टीम से था, जिसे वह 96 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे। भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट को जिताने में सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका अदा की जिसमें एक नाम ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे का भी शामिल है। वहीं अहमदाबाद में जीत के बाद शिवम दुबे को अपने घर वापस जाने की जल्दी थी, जिसके लिए उन्हें उस समय कोई फ्लाइट तो नहीं मिली जिसके बाद दुबे ने मुंबई जाने के लिए ट्रेन का सफर करने का फैसला लिया।

एसी 3 टियर की टिकट बुक कर, मुंह छिपाकर स्टेशन पहुंचे दुबे

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम भी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंची थी, जिसके बाद वह भी मुंबई उनके साथ वापस लौटी जिसमें उनका एक दोस्त भी साथ था। इंडियन एक्सप्रेस को दिए बयान में शिवम दुबे ने बताया कि उन्होंने अपनी पहचान को छुपाने के लिए टोपी, मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें वह ट्रेन के रवाना होने से ठीक 5 मिनट पहले उसके अंदर पहुंचे थे। दुबे ने बताया कि वह ट्रेन के अंदर पहुंचने के बाद सीधे अपर बर्थ में जाकर लेट गए और खुद को कंबल से छुपा लिया। वहीं उनके लिए सबसे मुश्किल समय तब आया जब टीटी टिकट चेक करने के लिए वहां पहुंचा।

टीटी ने शिवम दुबे का नाम देखते ही उनकी पत्नी से पूछा कि क्रिकेटर? इस पर उनकी पत्नी ने जवाब दिया कि नहीं-नहीं, वह यहां कहां से आएगा? दुबे की पत्नी का जवाब सुनने के बाद टीटी वहां से आगे बढ़ गया। इस तरह से दुबे ने अहमदाबाद से मुंबई की 8 घंटे का ट्रेन का सफर बिताया और अपनी पहचान को छिपाए रखा।

मुंबई पहुंचने से पहले पुलिस से मांगी मदद

मुंबई पहुंचने से पहले शिवम दुबे ने पुलिस से मदद मांगी ताकि वह अपने घर तक आराम से पहुंच सके। दुबे को बोरीवली स्टेशन पर उतरना था, जहां से बाहर निकलना दिन के उजाले में उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में भगदड़ जैसी स्थिति ना बने इसके लिए उन्होंने पुलिस से मदद मांगी जिसमें वह भी हैरान रह गई कि वर्ल्ड कप जिताने वाला खिलाड़ी फ्लाइट से नहीं बल्कि ट्रेन से वापस आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देते हुए स्टेशन से बाहर निकाला और घर पहुंचाया।

सारांश:
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी Shivam Dube घर फिल्मी अंदाज में पहुंचे। इस दौरान सफर में उनके मजेदार और चौंकाने वाले पल भी सामने आए, जिसमें उन्होंने अपने दोस्तों या साथियों को हल्के-फुल्के तरीके से “धोखा” दिया। उनकी यह फिल्मी एंट्री और हंसी-मजाक के पल सोशल मीडिया और फैंस के बीच खूब चर्चा में रहे।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *