12 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित होने के AIR-301 विवाद के बाद अब AIR-113 को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। बुलंदशहर की शिखा के बाद अब दिल्ली की एक अन्य शिखा ने भी 113वीं रैंक का दावा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है
रअसल, परिणाम घोषित होने के बाद बुलंदशहर में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई थी जब यह खबर सामने आई कि एक चपरासी की बेटी शिखा ने ऑल इंडिया रैंक 113 हासिल की है। परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी उपलब्धि मानते हुए जश्न मनाया।
हालांकि, अब दिल्ली निवासी एक अन्य शिखा का नाम भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनके इंटरव्यू कॉल लेटर और रोल नंबर से जुड़े दस्तावेज वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भी AIR-113 प्राप्त की है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
बताया जा रहा है कि दिल्ली की यह शिखा वर्तमान में हरियाणा में BDO (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) के पद पर तैनात हैं। दस्तावेज वायरल होने के बाद दोनों दावों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
फिलहाल पूरे विवाद को लेकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि AIR-113 पर किस अभ्यर्थी का चयन हुआ है।
इससे पहले रैंक 301 पर दो कैंडिडेट्स ने अपनी दावेदारी पेश की थी। दोनों का नाम आकांक्षा सिंह है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने रैंक 301 (रोल नंबर- 0856794) हासिल की है
सारांश:
UPSC सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम को लेकर एक बार फिर नाम को लेकर भ्रम की स्थिति सामने आई है। पहले AIR-301 को लेकर विवाद हुआ था और अब 113वीं रैंक को लेकर दो उम्मीदवार ‘शिखा’ ने दावा किया है। दोनों का कहना है कि यह रैंक उन्हें मिली है, जिससे सोशल मीडिया और अभ्यर्थियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। मामले को लेकर स्पष्टता का इंतजार किया जा रहा है।
