13 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों में हलचल के बीच भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तेजी के बाद अब सोने की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आज के ताजा रेट जान लेना जरूरी है।13 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,62,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। यहां 24 कैरेट सोना 1,62,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

  • 24 कैरेट गोल्ड का दाम- 1,62,360 रुपये 
  • 22 कैरेट गोल्ड का दाम- 1,48,840 रुपये 
  • 18 कैरेट गोल्ड का दाम-  1,21,770 रुपये

गिरावट की क्या है वजह

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं। हाल के दिनों में डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। इसके अलावा महंगाई को लेकर बनी चिंता भी निवेशकों की स्ट्रैटेजी को प्रभावित कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ा नीचे है।

पश्चिम एशिया का संकट बढ़ा

इस समय वैश्विक बाजारों पर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का बड़ा असर देखा जा रहा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई ने ऊर्जा बाजार को हिला दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है और ग्लोबल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थिति और गंभीर तब हुई जब दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया। इसी रास्ते से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस की सप्लाई गुजरती है।

चांदी के दाम भी फिसले

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। 13 मार्च की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव करीब 86.99 डॉलर प्रति औंस है।

सारांश:
सोने की कीमतों में तेजी रुक गई है और चांदी के दाम भी गिरावट के साथ खुले हैं। निवेशकों और खरीदारों के लिए आज 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी किए गए हैं। यह स्थिति आभूषण खरीदी और निवेश योजना पर असर डाल सकती है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *