13 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : एलपीजी संकट के बीच देश भर के कई हिस्सों से आज भी ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो किसी डरावने सपने जैसी हैं। कहीं गैस एजेंसियों के बाहर सुबह 3 बजे से टॉर्च की रोशनी में लोग कतारों में खड़े हैं, तो कहीं 3-3 दिनों के लंबे इंतजार के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर मायूसी और गुस्सा साफ दिख रहा है। इतना ही नहीं, कुछ लोग अपनी ड्यूटी छोड़कर भी सिलेंडर भरवाने के लिए लाइनों में लगे है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहां जनता खाली सिलेंडर लिए सड़कों पर उतरी है और विपक्ष फूड इमरजेंसी की चेतावनी दे रहा है, वहीं सरकार का दावा बिल्कुल उलट है। पेट्रोलियम मंत्रालय और प्रधानमंत्री खुद मोर्चा संभालते हुए कह रहे हैं कि “देश में तेल और गैस का भरपूर भंडार है, डरो मत। चलिए जानते हैं कि देश में एलपीजी संकट के बीच कहां-कहां आम जनता को क्या दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

सारांश:
देश में एलपीजी (गैस सिलेंडर) का संकट गहराता जा रहा है। कई जगहों पर लोग गैस सिलेंडर के लिए सुबह 3 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। कुछ क्षेत्रों में लोग लगातार 3 दिन से सिलेंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं। इस स्थिति से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सरकार पर दबाव बढ़ गया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *