13 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और मालकिन काव्या मारन द हंड्रेड ऑक्शन के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं। 12 मार्च को हुए द हंड्रेड ऑक्शन में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा। इस फैसले के लिए उन्हें भारत में जमकर ट्रोल किया जा रहा है। पहली बार किसी भारतीय फ्रेंचाइजी ने किसी टी20 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी के लिए बोली लगाई है। साल 2009 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में बैन हैं, लेकिन काव्या मारन ने इंग्लैंड की 100 बॉल की लीग में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर दांव लगाकर बुरी तरह फंस गई हैं। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि काव्या मारन कौन हैं और वह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं
कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन की बात करें तो वह चेन्नई के मीडिया सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वह अपने पिता का बिजनेस संभालती हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और को-ऑनर हैं। दुनियाभर की टी20 लीग में जितनी भी सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम हैं उनकी मालकिन काव्या मारन ही है। चेन्नई में जन्मी काव्या मारन बड़े परिवार से आती हैं।
काव्या मारन की नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की कुल संपत्ति लगभग 400 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। उनके पास लग्जरी कार का कलेक्शन भी है। उनके पास फेरारी रोमा, बेंटले बेंटायगा, रोल्स-रॉयस फैंटम और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां हैं। काव्या को इतनी संपत्ति अपने पिता के कारण मिली है। उनके पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के मालिक हैं, जिनकी नेटवर्थ करीब 25000 करोड़ से ज्यादा है।
काव्या मारन ने यूके से की है MBA की पढ़ाई
काव्या मारन ने MBA की पढ़ाई यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से की है। इससे पहले उन्होंने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 2018 में SRH फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के बाद से उन्होंने SRH को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी की पहचान को मजबूत करने की दिशा में काफी काम किया है। आईपीएल के दौरान वह हर मैच में SRH को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। आईपीएल के अलावा सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम SA20 (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) और द हंड्रेड (सनराइजर्स लीड्स) में भी है
सारांश:
Kavya Maran, जो SRH की ऑनर हैं, हाल ही में चर्चा में रही हैं। उनका नाम इसलिए सुर्खियों में आया क्योंकि उन्होंने कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदने का फैसला लिया, जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। इसके अलावा, काव्या मारन की कुल संपत्ति 400+ करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक ताकत भी सामने आई है।
