17 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : अगर आप लंबी अवधि में सुरक्षित और निश्चित रिटर्न की तलाश में हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल वाली एफडी (फिक्स्ड डिपोजिट) स्कीम आपके लिए आकर्षक विकल्प हो सकती है। एफडी में निवेश के अपने फायदे भी हैं। सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को इसमें ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है। इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। साथ ही आपके पैसे काफी हद तक सुरक्षित भी रहते हैं, क्योंकि इसका मार्केट के उतार-चढ़ाव से कोई लेना-देना नहीं होता है। अगर आप इस स्कीम में ₹5,00,000 जमा करते हैं तो पांच साल में आपको कुल ₹2,07,389 तक का रिटर्न मिल सकता है। आइए समझते हैं कि यह रिटर्न कैसे कैलकुलेट किया गया है।
सामान्य कस्टमर के लिए रिटर्न का कैलकुलेशन
बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल वाली एफडी पर एक सामान्य कस्टमर को मौजूदा समय में 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक की एफडी पर 6.30 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। इसलिए बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी कैलकुलेटर पर जब 6.30 प्रतिशत ब्याज के आधार पर 5 लाख रुपये के निवेश पर रिटर्न कैलकुलेट किया गया तो पांच साल बाद ₹1,83,450 का रिटर्न मिलेगा। यानी उस सामान्य कस्टमर के पास पांच साल बाद कुल ₹6,83,450 का फंड तैयार हो जाएगा।
सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए रिटर्न
अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं तो आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की 5 साल वाली एफडी पर 6.90 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस आधार पर जब कैलकुलेट करेंगे तो 5 लाख रुपये के निवेश पर पांच साल बाद सीनियर सिटीनजन को ₹2,03,921 रिटर्न के तौर मिलेगा। कैलकुलेशन के मुताबिक, पांच साल बाद उनके पास कुल ₹7,03,921 का फंड तैयार हो जाएगा। अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन की कैटेगरी के निवेशक हैं तो आपको इस निवेश पर 7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस आधार पर आपको पांच साल बाद ₹2,07,389 रिटर्न के तौर पर मिलेगा। यानी मेच्योरिटी पर आपके पास ₹7,07,389 का फंड तैयार रहेगा
सारांश:
Bank of Baroda ने एक निवेश स्कीम पेश की है, जिसमें ₹5,00,000 जमा करने पर ₹2,07,389 तक का रिटर्न मिल सकता है। यह रिटर्न निश्चित अवधि और ब्याज दर के आधार पर कैलकुलेट किया गया है। निवेशक को अपने पैसे पर सुरक्षित लाभ हासिल करने का मौका मिलता है, साथ ही स्कीम का पूरा कैलकुलेशन बैंक द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया है।
