17 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला लेकिन कुछ ही मिनट बाद गोता लगा गया। जहां सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाजार खुलते ही एक समय बीएसई सेंसेक्स 149.7 अंक की तेजी के साथ 75652.55 के लेवलल पर था, वही सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर 115.26 अंक लुढ़ककर 75,387.59 के लेवल पर चला गया। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी बाजार खुलते समय 53 अंक की बढ़त के साथ 23461.80 के लेवल पर था, वह बाद में 41.2 अंक की गिरावट के साथ 23367.60 के लेवल पर आ गया।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक्स

शुरुआती सत्र में निफ्टी पर कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरग्लोब एविएशन टॉप जेनर्स में शामिल दिखीं। इन रिकवरी में शॉपिंग देखने को मिल रही है, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला है। वहीं दूसरी ओर इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व निफ्टी के टॉप लूजर्स में बने हुए हैं। इन रिकवरी में गिरावट के कारण आईटी सेक्टर पर दबाव देखा जा रहा है

आज मार्केट को लेकर एक्सपर्ट की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य बाजार रणनीतिकार, आनंद जेम्स का कहना है कि निफ्टी में 23,600 के लक्ष्य की ओर बढ़ने वाली रिवर्सल स्विंग का पहला चरण अनुमान के मुताबिक देखने को मिला। हालांकि, आज बाजार की शुरुआती चाल में कल जैसी तेजी और उत्साह देखने को नहीं मिल सकता, क्योंकि दिन के अंत तक बाजार ने कल की तेजी का लगभग 38% हिस्सा वापस खींच लिया था। ऐसी स्थिति में यह उम्मीद करना मुश्किल है कि बाजार सीधे 23990 के स्तर की ओर तेज छलांग लगाएगा, जैसा कि पहले अनुमान लगाया गया था। आज के कारोबार में शुरुआत में 23276 के स्तर तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद बाजार कुछ समय तक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है या फिर ऊपर की ओर बढ़ने की कोशिश कर सकता है, लेकिन इस दौरान तेजी को मजबूत गति मिलना थोड़ा कठिन हो सकता है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 92.42 पर पहुंच गया। बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी के दबाव के कारण रुपये पर असर देखने को मिला। फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने भी रुपये पर दबाव बढ़ाया। वहीं निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं और Federal Reserve के ब्याज दर से जुड़े फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.35 पर खुला और बाद में गिरकर 92.42 प्रति डॉलर पर कारोबार करता दिखाई दिया। यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

सोमवार को रुपया मामूली बढ़त के साथ 2 पैसे मजबूत होकर 92.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि रुपया एशिया की कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में शामिल रहा है। पिछले सप्ताह के अंत में यह इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 92.47 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक पहुंच गया था और शुक्रवार को 92.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो उस समय तक इसका सबसे निचला क्लोजिंग स्तर था।

सारांश:
शेयर बाजार आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट में आ गया है। सेंसेक्स 115 अंक फिसलकर नीचे आया है, जबकि निफ्टी लगभग 23,400 के स्तर पर है। कुछ प्रमुख स्टॉक्स में दबाव देखने को मिला है, जिससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *