18 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : आजकल 35-40 की उम्र के बाद ही लोगों को जोड़ों में दर्द और मसल्स में अकड़न की समस्या होने लगी है। इसके कई कराण हो सकते हैं। जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न की वजह से कई बार चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी ऐसी परेशानी है तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही कुछ असरदार घरेलू उपाय अपनाकर जोड़ों को मजबूत बना सकते हैं। इन उपायों को करने से जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न कम होगी। यूट्यूब पर डॉक्टर सलीम जैदी ने वीडियो शेयर कर जोड़ों को मजबूत बनाने के कुछ असरदार उपाय बताए हैं। आप इन उपायों को अपना सकते हैं।जोड़ों और टांगों को मजबूत बनाने के उपाय 

भीगे हुए मुनक्का और बादाम- रात में 5-6 मुन्ना और 5 बादाम पानी में भिगो दें। सुबह बादाम को छीलकर और मुनक्का के बीज निकालकर इन्हें चबाकर खा लें। मुनक्का और बादाम अलग-अलग कप में भिगोएं। मुनक्का के पानी को पी लें। इन दोनों चीजों को साथ खाने से मसल्स और नर्व्स को सीधे पोषण मिलता है। मुनक्का में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। बादाम में मैग्नीशियम और हेल्दी फैट होता है जिससे मसल्स को आराम मिलता है।

भीगा हुआ मेथी दाना- एक चम्मच मेथी को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह पानी को पी लें और मेथी को चबा-चबाकर खा लें। अगर आपका पाचन कमजोर है और आपको मेथी कच्ची पचाने में परेशानी होती है तो आप इसे हल्का उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी जोड़ों की अकड़न को कम करती है और जॉइंट्स के मूवमेंट को स्मूद बनाती है। खासतौर से जिन्हें घुटनों की समस्या है उसके लिए ये फायदेमंद है।

हल्दी और गर्म दूध- हल्दी वाला दूध जोड़ों के दर्द को दूर करने में असरदार होता है। 1 कप हल्दी वाला दूध लें और उसमें आधा चम्मच पिसी हल्दी मिलाएं। 1 चुटकी काली मिर्च मिलाएं और इस दूध को पी लें। हल्दी शरीर में सूजन कम करती है। ये मसल्स और जोड़ों में सूजन को घटाती है इससे चलने की परेशानी दूर होती है और दर्द भी कम होने लगता है। आप प्योर हल्दी का उपयोग करें। इसके लिए लाकाडोंग हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

तिल और गुड़- इसके लिए 1 चम्मच थोड़ा भुना हुआ तिल लें और उसमें थोड़ा गुड़ मिला दें। इसे सुबह खा लें। तिल में कैल्शियम काफी ज्यादा होता है। तिल जोड़ों में लुब्रेकेशन और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। गुड़ खाने से सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

देसी घी और सौंठ- इसके लिए आधा चम्मच गाय का देसी घी ले लें और इसमें एक चौथाई चम्मच सौंठ यानि अदरक का पाउडर मिला दें। इसे खाना खाने के बाद लेना है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। पैरों में आई सूजन कम होती है और ठंड से आई अकड़न को भी कम करती है।

आप इनमें से कोई भी 1-2 नुस्खे को चुनकर इस्तेमाल कर सकते हैं। एक दो हफ्ते में आपको असर दिखना शुरू होगा, लेकिन ज्यादा फायदा के लिए आपको इसे लगातार 4-5 हफ्तों तक अपनाना होगा। हालांकि ये दवा के जैसा काम नहीं करता है, ये नुस्खे सिर्फ सपोर्ट सिस्टम हैं। इसलिए आप इन्हें लगातार अपनाने के बाद पैरों में होने वाली परेशानी में कमी देखने लगेंगे। हां अगर आपको किसी तरह की कोई बीमारी या हेल्थ से जुड़ी समस्या है तो नुस्खा अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

सारांश:
अगर आप टांगों और घुटनों की ताकत बढ़ाना चाहते हैं और मसल्स, जोइंट्स और नर्व्स के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो कुछ सरल घरेलू उपाय मददगार साबित हो सकते हैं। नियमित रूप से इन नुस्खों को अपनाने से दर्द कम होता है और जोड़ों की मजबूती बढ़ती है

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *