19 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा जिसको शुरू होने में अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों के अधिकतर अहम खिलाड़ी अपने-अपने स्क्वाड के साथ जुड़ गए हैं। इस आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा नजरें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर रहने वाली हैं, जिन्होंने पिछले सीजन के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम को 6 रनों से मात देने के साथ खिताब अपने नाम किया था, जिसके लिए उन्हें 18 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। अब आरसीबी क्या इस खिताब को बरकरार रखने में कामयाब हो पाएगी इसको लेकर पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल में लंबे समय तक आरसीबी का हिस्सा रहने वाले एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान सामने आया है।

कोहली को पता है कि वह अब अकेले टीम का बोझ उठाने वाले नहीं

एबी डिविलियर्स ने जियो हॉटस्टार के शो पर आरसीबी को लेकर बयान देते हुए कहा कि विराट कोहली जो इस टीम का अहम हिस्सा हैं उन्हें पिछले सीजन में इस बात का एहसास हो गया था कि अब वह अकेले नहीं हैं जिनको पूरी टीम का बोझ अपने कंधों पर उठाना है। कोहली के आस-पास अब ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिनके अंदर ट्रॉफी जीतने की भूख देखने को मिलती है। मुझे लगता है पिछले सीजन के मुकाबले आरसीबी के स्क्वाड में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और ये उनके लिए इस सीजन काफी अच्छी बात भी है। कोहली भले ही लंबे ब्रेक के बाद खेलने वाले हैं लेकिन मैंने अपने जीवन में जितने मेहनत करने वाले लोग देखें हैं उसमें कोहली अभी तक के सबसे बेहतरीन हैं और मुझे ये उम्मीद है कि वह पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे।

एक बार जीतेंगे तो जल्दी ही फिर विजेता बनेंगे

डिविलियर्स ने अपने बयान में आगे कहा कि मैं आपको याद दिला दूं कि विराट कोहली अक्सर ये बात ड्रेसिंग रूम में करते थे कि अगर हम एक बार जीत सकते हैं तो जल्द ही फिर दो या तीन बार भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब होंगे। मुझे उनकी इस बात पर भरोसा है कि आरसीबी अब उस स्थिति में है कि जहां से वह लगातार ट्रॉफी जीत सकते हैं। ऐसे में उनके लिए इस बार काफी शानदार मौका रहने वाला है। बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सारांश:
क्रिकेट के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने IPL 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि क्यों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास लगातार दूसरा खिताब जीतने का दम है। उनके अनुसार टीम की ताकत, संतुलित प्रदर्शन और स्टार खिलाड़ियों की वापसी इसे संभव बना सकती है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *