19 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी जिसको लेकर सभी 10 टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कर दी है। इस बार आईपीएल सीजन में अर्जुन तेंदुलकर जो अब तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे वह लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। अर्जुन इसी को लेकर लखनऊ टीम से कुछ दिन पहले जुड़ गए थे, जिसमें वह इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास भी कर रहे हैं। वहीं इसी दौरान एक वीडियो सामने आया है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत भी हैं और दोनों के बीच बल्ले के वजन को लेकर बात हो रही और इसमें अर्जुन ने अपने पापा सचिन तेंदुलकर के बल्ले का वजन जब ऋषभ पंत को बताया तो सुनकर बिल्कुल हैरान रह गए।

अर्जुन ने बताया क्यों उन्होंने चुना भारी बल्ला

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान ऋषभ पंत ने अर्जुन तेंदुलकर से उनके बल्ले के वजन के बारे में पूछा तो इसके जवाब में अर्जुन ने बताया कि उसका वजन लगभग 1200 से 1220 ग्राम के बीच है। इसके बाद अर्जुन ने बताया कि बस गेंद बल्ले से छूते ही चली जाती है। पापा तो 1310-1315 वजन वाला बल्ला इस्तेमाल करते थे। मैं तो 1200 से हल्के बल्ले से खेलता ही नहीं हूं। बता दें कि सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के बल्ले के वजन को लेकर अक्सर वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा देखने को मिलती थी, जिसमें ये सामने आता था कि वह अपने खेल के दिनों में भारी बल्ले का इस्तेमाल करते थे, जिसके बाद अपने पापा की तरह अर्जुन भी भारी बल्ले से खेलना पसंद करते हैं।

तुम तो शादी के अगले दिन ही ट्रेनिंग करने चले गए

ऋषभ पंत ने अर्जुन के साथ इस बातचीत के दौरान उनकी शादी को लेकर भी चर्चा की जिसमें उन्होंने पूछा कि तुम अपनी शादी के अगले दिन ही युवी पाजी के साथ ट्रेनिंग करने के लिए चले गए थे, तुम तो बहुत ही उत्साही हो। वहीं ऋषभ पंत ने किसी भी तरह की मदद के लिए अर्जुन को बोला। बता दें कि लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था, जिसके बाद उनसे इस सीजन बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। एलएसजी की टीम को आगामी सीजन में अपना पहला मुकाबला एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलना है।

सारांश:
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर के बल्ले को लेकर एक खास राज़ साझा किया, जिसे सुनकर भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी हैरान रह गए। इस मजेदार और दिलचस्प पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *