Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

7जून: बॉलीवुड गायक सोनू निगम अयोध्या में भाजपा की हार के बाद आए एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में हैं। सोनू निगम के ही नाम वाले एक ट्विटर यूजर ने फैजाबाद (अयोध्या) निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की हार के बाद अयोध्या के लोगों की आलोचना की और उन्हें ‘बेशर्म’ कहा है। ये ट्वीट वायरल हो गया और लोग सिंगर को खरीखोटी सुनाने लगे, जिसके बाद उन्हें लोगों को सच्चाई बतानी पड़ी। सिंगर ने साफ किया कि वो सात सालों से ट्विटर पर मौजूद ही नहीं है। ये शख्स उनकी फेक प्रोफ्राइल बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा है। इस पर अब एक्स यूजर ने रिएक्ट किया और बताया कि वो फेक नहीं हैं। 

क्या है पूरा मामला

पूरे मामले के चर्चा में आने के बाद सोनू निगम ने कहा कि वह ट्विटर पर नहीं हैं और लोगों का उन्हें ट्विटर यूजर समझना गलत  और चिंताजनक है। सिंगर सोनू निगम ने कहा, “मैं कोई सनसनीखेज राजनीतिक टिप्पणी करने में विश्वास नहीं करता और मैं केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करता हूं। लेकिन यह घटना चिंताजनक है, न केवल मेरे लिए, बल्कि मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए भी।” अब ट्विटर यूजर जिसका नाम सोनू निगम ही है, उसने एक्स पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें कहा गया, ‘यह मेरे संज्ञान में आया है कि सोनू निगम ने चिंता व्यक्त की है और मुझ पर उनका प्रतिरूपण करने का आरोप लगाते हुए मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। यह स्पष्ट करना है कि मेरा नाम सोनू निगम है, जैसा कि मेरे माता-पिता और आधिकारिक रिकॉर्ड में बताया गया है। मेरा प्रसिद्ध गायक का प्रतिरूपण करने का कोई इरादा नहीं है। मेरी अपनी पहचान है, और उनके नाम से कोई भी समानता अनजाने में और पूरी तरह से संयोगवश है।’

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *