Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

7जून: जनसेना पार्टी (जेएसपी) चीफ पवन कल्याण ने राज्य चुनावों में शानदार जीत हासिल की, जिसके बाद पूरे आंध्र प्रदेश में जश्न के माहौल के साथ ही साउथ सिनेमा और कोनिडेला परिवार में भी सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण का पहले उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा ने स्वागत किया था और अब उनके भाई-भाभी और पूरे कोनिडेला परिवार ने ग्रैंड स्टाइल में स्वागत किया है। राजनीतिक सफर के दौरान उनका परिवार उनका दृढ़ समर्थक समर्थक रहा। चुनाव जीतने के बाद जब गुरुवार को पवन कल्याण हैदराबाद अपने घर पहुंचे तो उनके स्वागत में खूब तैयारियां की गई थीं। धमाकेदार स्वागत के बीच वो घर पहुंचे और अपने बड़े भाई और मेगा स्टार चिरंजीवी को साष्टांग प्रणाम किया। इसके बाद वो अपनी भाभी और मां को भी साष्टांग प्रणाम करते नजर आए। 

जोरदार स्वागत का वीडियो आया सामने

दिल्ली में एनडीए गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के बाद जब पवन घर पहुंचे तो उनका फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। इसके बाद उन्होंने फैमिली के साथ मिलकर बड़ा केक भी काटा। चिरंजीवी, रामचरण, पवन कल्याण और परिवार के बाकी सदस्यों ने सेलिब्रेशन के बीच ही तस्वीरें क्लिक कीं। सभी खुशी से झूमते दिखे। पवन कल्याण की ऐतिहासिक जीत ने पूरी तेलुगु इंडस्ट्री को काफी उत्साहित कर दिया है और उन्हें इसके लिए बधाइयां मिल रही हैं। वैसे वायरल हो रहे इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि चिरंजीवी ने पोस्ट किया है। उन्होंने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई का भावनात्मक रूप से स्वागत है एक वास्तविक जीवन का ‘पावर स्टार’। एक हीरो की घर वापसी। भगवान भला करे!’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *