Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

14जून: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें हिस्सा लेने बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। अरशद वारसी, ऋचा चड्ढा, शरवरी वाघ, रॉनित रॉय, टाइगर श्रॉफ और सुनील शेट्टी सहित कई स्टार चंदू चैंपियन की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे, लेकिन यहां जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया वह थीं विद्या बालन। इवेंट में विद्या बालन ब्लैक ड्रेस में पहुंची थीं, जहां उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरानी में डाल दिया।

विद्या बालन ने घटाया वजन

विद्या बालन अक्सर बॉडी शेमिंग को लेकर खुलकर बात करती रही हैं। की बार ट्रोल उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें निशाने पर लेते नजर आए, लेकिन हाल ही में जब विद्या कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं, तो उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक था। इवेंट में विद्या एक ब्लैक बॉडी हगिंग ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वह पहले की तुलना में काफी स्लिम लग रही थीं।

बहन के बेटे के साथ विद्या ने दिए पोज

 चंदू चैंपियन के प्रीमियर में विद्या बालन के साथ उनकी बहन का बेटा भी दिखाई दिया। अभिनेत्री ने प्रीमियर में अपनी बहन के बेटे के साथ भी पोज दिया और यहां तक ​​​​कि मजाक में पैपराजी से कहा, “अब ये मत कहना ये मेरा बेटा है। मेरी बहन का बेटा है ।” विद्या का ये वीडियो देखने के बाद फैंस भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। यूजर वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं और विद्या के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *