Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

20 जून: ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह एंटिगुआ के मैदान पर खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में कंगारू टीम का मिचेल मार्श की कप्तानी में शानदार खेल देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की। वहीं सुपर 8 मैचों से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक अच्छी खबर मिली है जो कप्तान मिचेल मार्श से जुड़ी हुई है। मार्श ने ग्रुप स्टेज के मैचों के दौरान गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन अब वह सुपर 8 मुकाबलों में बॉलिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

मार्श ने खुद दी अपडेट

मिचेल मार्श जिनको आईपीएल 2024 के दौरान हेम्सट्रिंग इंजरी होने की वजह से बीच में ही अपने देश वापस लौटना पड़ा था, उसके बाद उन्होंने सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पूरी तरह से फिट होकर वापसी की। हालांकि ग्रुप स्टेज के मैचों से पहले मार्श ने साफ कर दिया था कि वह अभी गेंदबाजी नहीं करेंगे। अब ईएसपीएन क्रिकइंफो पर आए उनके बयान में उन्होंने कहा है कि मैं गेंदबाजी के उपलब्ध हो गया हूं। जिस तरह का हमारा गेंदबाजी क्रम है तो उसमें मुझे नहीं लगता कि मेरी जरूरत पड़नी चाहिए, लेकिन यदि आपके पास इस फॉर्मेट में अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प मौजूद होता है तो ये आपके लिए काफी अच्छी बात होती है। अब मैं शारीरिक तौर पर खुद को काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। गेंदबाजी से थोड़ा ब्रेक लेना हमेशा आपको अच्छा लगता है जो मैंने कई बार मजाकिया तौर पर भी कही है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *