Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

1 जुलाई लुधियाना: नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को तब तक फ्री रखा जाएगा जब तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी किसान संगठनों की मांगों को मान नहीं लेती। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि वह पिछले 14 दिनों से टोल रेट की बढ़ोतरी के विरोध में धरने पर बैठे हुए थे। आज उन्होंने टोल प्लाजा को हमेशा हमेशा के लिए ताले लगाने का ऐलान किया गया था।

इसके बाद मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे जिन्होंने उनकी मांग को नेशनल हाईवे अथॉरिटी के सामने उठाने का बीड़ा उठाया गया। प्रधान गिल ने बताया कि आज लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान संगठनों ने अपना धरना तो उठा लिया है परंतु जब तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी टोल रेट की बढ़ोतरी को कम नहीं करती तब तक टोल प्लाजा पर टोल  नहीं वसूल किया जाएगा और उतनी  देर तक टोल प्लाजा के सभी बूथ बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि नेशनल हाईवे पर पिछले 14 दिनों से लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगाकर बैठे किसानों ने आज टोल प्लाजा को पक्के तौर पर ताले लगाने का ऐलान किया था।  भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल, भारतीय किसान यूनियन दोआबा  के प्रधान मनजीत राय मालवा जोन प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया नई जानकारी देते हुए बताया था कि आज लाडोवाल टोल प्लाजा को हमेशा-हमेशा के लिए ताले लगाकर बंद कर दिया जाएगा।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *