Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

कोलकाता: शहर के दमदम इलाके में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। फिलहाल बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात बनियान बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि आग आइसक्रीम बनाने की फैक्ट्री में लगी थी, जो कि बाद में फैल गई और कई अन्य फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गईं। वहीं आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियों को लगाया गया है। दमकल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *