Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
WeatherUpdate

लुधियाना 27 अगस्त 2024 : पंजाब में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, लंबे समय से सुस्त पड़ा मानसून अब सक्रिय होने जा रहा है। आज पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मनसा और बठिंडा में भी बारिश की संभावना है।

सोमवार को भी राज्य में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश हुई। मौसम विभाग ने देर रात पूर्वी मालवा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मानसा, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोगा, जालंधर, नवांशहर और होशियारपुर के लिए फ्लैश अलर्ट जारी किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *