Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 09 सितम्बर 2024 . विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है. विनेश हाल में पेरिस ओलंपिक के फाइनल में अपने अधिक वजन के कारण भाग नहीं ले सकी थी. भारत लौटने के बाद उन्होंने कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ाई और पार्टी ज्वाइन की. मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना से इस बारे में पूछा गया कि वह विनेश और बजरंग के कांग्रेस ज्वाइन करने पर क्या कहना चाहेंगे. इसपर उनका अजीबोगरीब जवाब सुनने को मिला.

दरअसल, सुरेश रैना बागपत पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया नेस पार्टी ज्वाइन की है उनसे बातचीत की. उनसे पूछा गया,” सर हाल में विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रे. इस पर आप क्या कहना चाहेंगे. इसपर सुरेश रैना ने हैरानी वाला जवाब देते हुए कहा किसने क्या ज्वाइन किया ये मुझे नही पता. फिर रिपोर्ट्स ने उनसे पूछा कि क्या आप उनके प्रचार के लिए जाएंगे. इसपर उन्होंने कहा,” देखिए मुझे यहां नाग बाबा ने बुलाया और मैं आ गया. मैं क्यों जाउंगा प्रचार करने के लिए.”

रैना ने 2020 में लिया था संन्यास
रैना ने 15 अगस्त 2020 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. उसी दिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इंडियन प्रीमियार लीग 2022 में वह नहीं खेल सके थे. क्योंकि वह ऑक्शन में अनसोल्ड हो गए थे.

जुलाना से चुनाव लड़ेंगी विनेश
चार सितंबर को विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी और राजनीति को लेकर चर्चा की थी. मुलाकात की जानकारी खुद कांग्रेस ने दी थी और इससे माना जा रहा था कि विनेश को चुनाव में उतारने के लिए कांग्रेस विचार कर रही है. हालांकि, अब यह पक्का हो गया है कि वह चुनाव लड़ने वाली है. उन्हें जुलाना से टिकट मिल गया है.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *