Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 30 सितम्बर 2024 :  पंजाब भर में स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल,  2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सरकारी, प्राइवेट ऑफिस, बैंक, स्कूल, और कॉलेज सब बंद रहेंगे।इसके साथ ही, यह दिन ड्राई डे भी है, जिससे शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।


वहीं भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अनुसार, अक्टूबर में बैंकों की कुल 15 दिन छुट्टी रहेगी, जिसमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार भी शामिल हैं। हालांकि, ये छुट्टियां राज्यों और शहरों के त्योहारों पर निर्भर करती हैं, इसलिए अलग-अलग स्थानों पर छुट्टियों की तिथियों में अंतर हो सकता है। 

बता दें कि अक्टूबर में दशहरा, दीपावली, और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार होने की वजह से सरकारी छुट्टियों का सिलसिला रहेगा। यह महीना कर्मचारियों और छात्रों के लिए राहत भरा साबित होगा, क्योंकि इन त्योहारों के चलते उन्हें लंबे अवकाश मिलेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *