Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

मुंबई.‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली पिछले हफ्ते से काफी चर्चा में हैं. रुपाली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनपर पिता का घर तोड़ने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं, ईशा ने कहा कि रुपाली ने उन्हें और उनकी मां को मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. बता दें, अनुपमा, अश्विन के वर्मा की दूसरी पत्नी हैं. ईशा अश्विन की पहली पत्नी की बेटी है. विवाद तब शुरू हुआ जब ईशा का 2020 में किया गया एक पोस्ट फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस पोस्ट में ईशा ने आरोप लगाया था वह अपने पेरेंट्स के साथ खुश थीं.

ईशा वर्मा ने पोस्ट में लिखा कि उनके पिता अश्विन के वर्मा और मां खुशी-खुशी रह रहे थे. यह जानते हुए भी कि अश्विन शादीशुदा हैं और बेटी हैं, फिर रुपाली उनके साथ रिलेशनशिप में आई. रुपाली ने उनके पिता को कंट्रोल करना शुरू किया. उन्हें और उनकी मां दोनों को एब्यूज किया. जान से मारने की धमकी दी.

ईशा वर्मा ने 2020 की पोस्ट में लिखा था, “जब भी मैं अपने पिता को फोन करने की कोशिश करती हूं, तो वह (रुपाली गांगुली) चिल्लाना शुरू कर देती है और मुझे और मेरी मां को जान से मारने की धमकी देती है.” ईशा ने यह भी आरोप लगाया कि रुपाली ने अश्विन को बरगलाया और उन्हें को उनके पिता के साथ संबंध बनाए रखने और बात करने से रोका.

ईशा वर्मा के फिर से सामने आए पोस्ट ने रुपाली गांगुली और उनकी फैमिली के पर्सनल मैटर को लाइमलाइट में ला दिया है. इस पर कुछ दिन पहले अश्विन ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ईशा पर पेरेंट्स के तलाक का प्रभाव बताया था. उन्होंने कहा था कि वह बच्चों की केयर करते हैं.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *