Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP) भर्ती 2024 के लिए सीबीटी 1 परीक्षा आज, 25 नवंबर 2024 से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस का पालन करना होगा, ताकि परीक्षा में कोई परेशानी न हो।

समय से पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। परीक्षा कक्ष में निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए, रास्ते में किसी भी तरह की बाधा (जैसे जाम) से बचने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए, ताकि वे समय से पहले केंद्र पहुंच सकें।

एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लाना न भूलें
परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना अनिवार्य है। वैध पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस स्वीकार्य होंगे। यदि इन दस्तावेजों में से कोई भी नहीं होगा, तो प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अन्य जरूरी निर्देशों का पालन करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *