Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 28 नवंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) – मिचेल स्टार्क को आईपीएल ऑक्शन 2025 में बड़ा नुकसान हुआ. इस तेज गेंदबाज को हाल में संपन्न दो दिवसीय आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा. इससे पहले स्टार्क को पिछले आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदरक सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. स्टार्क उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. लेकिन इस बार उन्हें आधी कीमत भी नहीं मिली. इसके बावजूद स्टार्क ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है. स्टार्क आईपीएल ऑक्शन से सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वह नीलामी से 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं. इस खास क्लब में भारत का कोई भी क्रिकेटर शामिल नहीं है.

मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में सिर्फ 4 सीजन खेले और वह आईपीएल ऑक्शन में 50 करोड़ के मार्क को पार कर गए. इस क्लब में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पहले नंबर पर हैं जिन्हें आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना कप्तान बनाया है. स्टार्क को आईपीएल में पहला कॉन्ट्रेक्ट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिया था. वह आरसीबी से साल 2014 में जुड़े थे. तब आरसीबी ने स्टार्क को 4 करोड़ में खरीदा. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क आरसीबी के साथ दो सीजन रहे. इसके बाद आईपीएल 2018 मेगा ऑक्शन में स्टार्क की बड़ी डिमांड रही. उन्हें केकेआर ने 9.4 करोड़ में खरीदा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *