Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Kumar Vishwas comment on Sania Mirza 6 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -: मशहूर कवि कुमार विश्‍वास पिछले कुछ वक्‍त से लगातार चर्चा में हैं. ऐसा उनके बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा और करीना कपूर को लेकर विवादित बयान के बाद है. आम आदमी पार्टी से अलग हो चुके विश्‍वास ने सोनाक्षी पर जहीर इकबाल से शादी करने को लेकर निशाना साधा था. इसी तर्ज पर बेटा का नाम तैमूर रखने पर उन्‍होंने करीना कपूर की खींचाई की थी. अब इस कड़ी में महशूर टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा का नाम भी जुड़ गया है. वायरल हो रहे एक वीडियो में वो सानिया मिर्जा और पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के निकाह पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो साल 2011 का बताया जा रहा है.

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह कर लिया था. इसके बाद पिछले साल यानी 2024 में दोनों के तलाक की खबरें सामने आई. इसके बाद मलिक ने पाकिस्‍तान की टीवी एक्‍ट्रेस सना जावेद से दूसरा निकाह कर लिया. साल 2011 के वीडियो में कुमार विश्‍वास कह रहे हैं, ‘पिछले साल हमारी एक टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा ने शादी कर ली. मुझे इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है कि उन्होंने शादी की. मेरी आपत्ति इस बात से है कि उन्होंने जीवन भर शोहरत हिन्‍दुस्‍तान से ली और शौहर पाकिस्तान से चुना. मैंने तो उन्हें एसएमएस भी भेजा था कि अगर आपको हिटर ही चाहिए तो हमारे यहां भी युसूफ पठान हैं. काहे इतना लंबा जा रही हैं आप. मैंने कहा ये तो छक्के मारता है, वो तो है ही…. लेकिन उनकी समझ में नहीं आया.’

कुमार विश्‍वास का यह वीडियो भले ही 14 साल पुराना है लेकिन उसने जख्‍म काफी गहरा दिया है. कुमार विश्‍वास की छवि लोगों के बीच काफी अच्‍छी रही है. इस तरह से करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्‍हा और सानिया मिर्जा पर किए गए कमेंट से साफ नजर आता कि वो धीरे-धीरे अपनी छवि सॉफ्ट हिन्‍दुत्‍व वाले कवि की बनाना चाह रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *