Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 6 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -. जयदीप अहलावत की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘पाताल लोक’ के पहले सीजन को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और इसकी सफलता के बाद से ही ऑडियंस को सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार था. अब आखिरकार फैंस के इंतजार को ख़त्म करते हुए मेकर्स ने ‘पाताल लोक 2’ का ट्रेलर जारी कर दिया है और इसके साथ ही सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है.

‘पाताल लोक 2’ में ‘हाथीराम’ यानी जयदीप अहलावत नागालैंड में मिशन पर निकलेंगे. तिलोत्तमा शोम और गुल पनाग के साथ मिलकर वो नागालैंड में अपना मिशन पूरा करेंगे. 2 मिनट 42 सेकंड के ट्रेलर में ‘पाताल लोक 2’ की कहानी का काफी हद तक पता चलता है. पॉपुलर वेब सीरीज का दूसरा सीजन एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है.

सीजन 2 में हाथीराम चौधरी एक खतरनाक ड्रग सिंडिकेट की तलाश में दिल्ली से नागालैंड जाने को तैयार हैं. इस जांच में उनकी निजी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है. वहीं कुछ लोग साजिशों का जाल बुनकर उन्हें गुमराह करने को तैयार रहते हैं. हाथीराम अपनी जिंदगी के संघर्षों को पार करके साजिशों का पर्दा-फाश करने को तैयार रहते हैं.

यहां देखें ट्रेलर

इस दिन रिलीज होगी पाताल लोक 2
मार-धाड़ एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस वेब सीरीज में कई नए किरदारों की एंट्री भी हुई है. अनुष्का शर्मा की ‘क्लीन स्लेट्स’ के बैनर तले बनी ये लोकप्रिय वेब सीरीज 17 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है. इस सीरीज के पहले सीजन ने एक्टर जयदीप अहलवात को दर्शकों के बीच ख़ास पहचान दिलाई थी. इसके बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा था कि ‘पाताल लोक’ उनके लिए बेहद ख़ास है क्योंकि इससे उनके करियर में नई उपलब्धि जुड़ी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *