Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

20 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) Champions Trophy 2025 Live updates: पाकिस्तान में अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. बीसीसीआई ने 18 जनवरी को टूर्नामेंट में खेलने वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. रोहित शर्मा पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी करने उतरेंगे तो शुभमन गिल उप कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. अब टूर्नामेंट में खेलने वाली 8 में से 7 टीमों का ऐलान हो चुका है. मेजबान पाकिस्तान ने अब तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है.

रोहित ने कहा कि भारतीय टीम जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी अभियान शुरू करेगी और यहां के प्रतिष्ठित स्टेडियम में एक और ट्रॉफी लाने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘ हम एक और टूर्नामेंट शुरू करेंगे. मुझे यकीन है कि जब हम दुबई पहुंचेंगे तो 140 करोड़ लोगों की शुभकामनाएं हमारे पीछे होंगी. हम यह जानते हैं. हम इस ट्रॉफी (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी) को वानखेड़े में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.’’

साल 2017 के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को बंद कर दिया था अब 8 साल के बाद हो इसकी वापसी हो रही है. बीसीसीआई के भारतीय टीम के पाकिस्तान जाकर खेलने से मना करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे लेकर काफी बवाल काटा था. जिद पर अड़ने के बाद पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने पर सहमति जताई. भारतीय टीम अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी.

क्या है फॉर्मेट
टूर्नामेंट में खेलने वाली 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को कराची में मेजबान टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.

भारत का पूरा कार्यक्रम
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. 20 फरवरी को दुबई में यह मुकाबला खेला जाएगा. 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का इंतजार होगा. 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड का मैच होगा. ग्रुप मुकाबलों में भारतीय टीम अगर अगले दौर में पहुंचती है तो वह 4 मार्च को अपना सेमीफाइनल मैच खेला. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *